Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री से मिली रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला, कजाकिस्तान में गोल्ड जीतकर कर रचा था इतिहास

अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला को शिष्टाचार भेंट के दौरान सीएम ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा भनवाला को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारे प्रदेश की बेटी मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री से मिली रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला, कजाकिस्तान में गोल्ड जीतकर कर रचा था इतिहास

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले के सिवाहा गांव की बेटी और कुश्ती में देश की पहली वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं वर्ल्ड चैंपियन मनीषा भनवाला को शिष्टाचार भेंट के दौरान सीएम ने कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर मनीषा भनवाला को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारे प्रदेश की बेटी मनीषा की उपलब्धि हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सीएम ने मनीषा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मौजूद खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि बेटी मनीषा की यह कामयाबी पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। इस दौरान मनीषा भनवाला के कोच मनदीप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

वर्ल्ड चैंपियन जीतने के बाद मनीषा बनी देश की पहली महिला

हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गांव सिवाहा में जन्मी मनीषा भनवाला ने कुश्ती में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर ऐसा करने वाली देश की पहली महिला बनने का गौरव प्राप्त किया है। मनीषा के अलावा पुरुष स्वर्ग में सुशील कुमार भी कुश्ती में वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। मनीषा भनवाला का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। 2022 में हुई पिता की मौत के बाद मनीषा के करियर में भूचाल सा आ गया था। पिता की हुई अचानक मौत का असर उनके करियर पर भी दिखाई देने लगा था। ऐसे कठिन समय में मनीषा का बड़ा भाई रिंकू भनवाला उनके करियर को संभालने के लिए ढाल बनाकर उनके साथ खड़ा रहा और कुश्ती में हर संभव मदद कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा किया।

वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले भी मनीषा मनवा चुकी है अपनी प्रतिभा का लोहा

मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक, विश्व सैन्य खेलों में स्वर्ण पदक, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में तीन बार कांस्य पदक, राष्ट्रीय खेलों में दो बार स्वर्ण पदक और जीतकर और जार्डन के अम्मान में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। मनीषा आज कुश्ती में वर्ल्ड चैंपियन बनकर खासकर ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जींद मेडिकल कालेज, रोहतक स्वास्थ्य यूनिवर्सिटी के कामों को मंजूरी