Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खाटू श्यामजी की कनक दंडवत यात्रा कर रविराज पहुंचे सरदारशहर, श्याम प्रेमियों ने यात्रा निकालकर किया भव्य स्वागत

खाटू श्यामजी की कनक दंडवत यात्रा कर रविराज पहुंचे सरदारशहर, श्याम प्रेमियों ने यात्रा निकालकर किया भव्य स्वागत

सरदारशहर। शहर के निवासी रविराज सोनी खाटू श्याम जी की 200 किलोमीटर की अपनी यात्रा 53 दिन में पूरी कर बाबा श्याम के दर्शन कर गुरुवार को सरदारशहर पहुंचे। यहां श्याम प्रेमियों ने टांटिया का कुंआ पर स्थित श्याम मंदिर से आथुणा बास में स्थित श्याम मंदिर तक यात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया। यात्रा टांटिया श्याम मंदिर से रवाना होकर गांधी चौक, घंटाघर, मुख्य बाजार होते हुए आथुणा बास श्याम मंदिर पहुंची। जहां श्याम प्रेमियों ने श्याम भक्त रविदास सोनी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर एवं पेय पदार्थ पिलाकर यात्रा का स्वागत किया। पीके ट्रेडर्स के पास शिव मार्केट एसोसिएशन एवं गोविंद बालाजी मिष्ठान भंडार द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं सत्यनारायण जी मंदिर के पास सोनी परिषद एवं सोनी युवा मंडल द्वारा पुष्प वर्षा एवं ठंडे पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गिरीश लाटा, नवरत्न कांटा, बनवारी शर्मा, राधेश्याम बढाढरा, लालबहादुर सेवदा, मनीष सैनी, शिव मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत जोड़ा, राजेश शर्मा, पवन व्यास, मुकेश हरितवाल, सोनी परिषद के अध्यक्ष चंपालाल झिंगा, मंत्री कन्हैयालाल ढल्ला, सत्यप्रकाश सोनी, शेखर सोनी सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों एवं महिलाएं यात्रा में शामिल होकर बाबा श्यामा के भजनों पर नाचकर श्याम भक्त रवि राज सोनी का भव्य स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा