Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

New petrol pumps : हरियाणा के इन 6 जिलों में खुलेंगे सरकारी पेट्रोल पंप, जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

New petrol pumps : हरियाणा के इन 6 जिलों में खुलेंगे सरकारी पेट्रोल पंप, जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 6 जिलों में सरकारी पेट्रोल पंप खोलने का प्लान बनाया है। यह पेट्रोल पंप जेल विभाग की तरफ से संचालित किए जाएंगे। हालांकि प्रदेश सरकार ने 17 जिलों में सरकारी पेट्रोल पंप खोलने की योजना बनाई थी। इसमें से जींद सहित दस जिलों में यह पेट्रोल पंपों को शुरू किया जा चुका है, जबकि गुरुग्राम में अनुमति नहीं मिलने के कारण इस प्रोजेक्ट को रद कर दिया गया। अब हरियाणा के 6 जिलों में यह सरकार पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया को शुरू किया है।

इसमें झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, नारनौल, चरखी दादरी, फतेहाबाद में जेल विभाग द्वारा सरकारी पेट्रोल पंप लगाए जाएंगे। इन पेट्रोल पंपों के माध्यम में जेल में अच्छे आचारण वाले कैदियों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। झज्जर जिले में दुलीना स्थित जिला जेल के पास खाली पड़ी पुलिस चौकी की जमीन पर पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा।

प्रदेश के 17 जिलों की जेलों में पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति मिली थी। इनमें से 10 जिलों में पेट्रोल पंप शुरू हो चुके हैं। शेष 6 जिलों में अब इन्हें स्थापित करने की तैयारी है। दुलीना जेल के पास पहले पुलिस चौकी थी। स्थानांतरण के बाद जमीन खाली पड़ी है। इसी जमीन पर पेट्रोल पंप खोला जाएगा। यह जमीन जिला जेल की दीवार से सटी है।

अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगा काम करने का मौका

पेट्रोल पंप पर काम करने के लिए जेल प्रशासन ऐसे कैदियों का चयन करेगा, जिनका रिकॉर्ड अच्छा है। जेल में उनका आचरण व व्यवहार संतोषजनक रहा हो। समय-समय पर अच्छे चाल-चलन और सुधार के प्रमाण के आधार पर उन्हें इस काम के लिए नियुक्त किया जाएगा। इससे कैदियों को काम सीखने का अवसर मिलेगा। रोजगार मिलेगा। वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

जेल प्रशासन कैदियों को पहले से काम करने का अवसर देता रहा है

जेल प्रशासन कैदियों को सुधार और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए पहले भी जेल से बाहर काम करने के अवसर देता रहा है। इसके लिए "पंजे" योजना के तहत कैदियों के समूहों को बाहर भेजकर विभिन्न कार्य करवाए जाते हैं। इस दौरान प्रत्येक कैदी को जेल प्रशासन की ओर से 80 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी दी जाती है। अब पेट्रोल पंप खुलने से कैदियों के लिए रोजगार का एक और अवसर तैयार होगा।

कैदियों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा : सीजेएम विशाल कुमार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल कुमार ने बताया कि जेलों के बाहर पेट्रोल पंप खोलने की योजना का मुख्य उद्देश्य कैदियों को रोजगार से जोड़ना है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इससे कैदियों को काम करने का अवसर मिलेगा। अच्छे आचरण और संतोषजनक रिकॉर्ड वाले कैदियों को पेट्रोल पंप पर काम करने का मौका दिया जाएगा। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। सुधार की प्रक्रिया भी मजबूत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा पेंशनरों के लिए बड़ा बदलाव, अटकी फाइल का स्टेटस खुद देख सकेंगे, शुरू हुआ नया पोर्टल