Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के कर्मचारियों को आज मिल सकती है DA बढ़ोतरी की सौगात, चंडीगढ़ में सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई शुरू

हरियाणा सरकार की पहले से प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में शुरू हो चुकी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम मुद्दों के साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सरकार अहम फैसला ले सकती है।

HARYANA NEWS
HARYANA NEWS

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिलने की उम्मीद है। हरियाणा सरकार की पहले से प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में शुरू हो चुकी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम मुद्दों के साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) को लेकर सरकार अहम फैसला ले सकती है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के बाद राजस्थान प्रदेश में भी भजनलाल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% हाल ही में बढ़ाया है। जिसके बाद हरियाणा सरकार पर भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर दबाव बढ़ गया है। ऐसे अब हरियाणा के कर्मचारियों की निगाहें आज चंडीगढ़ में शुरू हो चुकी कैबिनेट मीटिंग पर टिकी हुई है।

3% की बढ़ोतरी के बाद हरियाणा में 63% हो जाएगा महंगाई भत्ता

हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी करने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा अगर आज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया जाता है तो यह बढ़कर कुल 63% हो जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा डीए और डीआर (DA DR Hike) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब हरियाणा में भी सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा सकती है।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर भी हो सकती है चर्चा

हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कक्ष में होने जा रही आज सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों द्वारा पांच नवंबर को होने वाली प्रस्तावित हड़ताल का फैसला वापस करवाने हेतु चर्चा की जा सकती है। बता दें कि कि 5 नवंबर को ही देश के गृहमंत्री अमित शाह करनाल में होने जा रही भाजपा की ‘प्रजातंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा आज होने वाली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में बड़े स्तर पर गुजरात के उद्योगपतियों द्वारा लगभग 50000 करोड़ रुपए के औद्योगिक निवेश को लेकर योजना तैयार करने के बारे में चर्चा होगी। कैबिनेट मीटिंग में आज मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट और राज्य मंत्री के साथ मुख्य सचिव और प्रदेश सरकार में उच्च स्तर के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा पेंशनरों के लिए बड़ा बदलाव, अटकी फाइल का स्टेटस खुद देख सकेंगे, शुरू हुआ नया पोर्टल