Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फसल बीमा को लेकर जागरूक हों किसान तो मिले अधिक लाभ: राहुल कस्वां

फसल बीमा को लेकर जागरूक हों किसान तो मिले अधिक लाभ: राहुल कस्वां

कुमार अजय की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल हुए राहुल कस्वां ने किसानों, पत्रकारों से किया संवाद, कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया, सभापति पायल सैनी, एसडीएम उगम सिंह, पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशिष्ट व्यक्तियों ने की शिरकत

चूरू। सांसद राहुल कस्वां ने कहा है कि क्षेत्र के किसान यदि योजनाओं को लेकर जागरूक हों तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं का ज्यादा लाभ मिल सकता है।

बुधवार को गांव घांघू में सहायक निदेशक जनसम्पर्क कुमार अजय की भतीजी उमा की शादी समारोह में किसानों और पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के विवादित बिंदुओं पर शासन-प्रशासन से बात कर अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

विवाह समारोह के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों के साथ विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और परिजनों को शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता रफीक मंडेलिया, चूरू सभापति पायल सैनी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, कांग्रेस नेता मुस्ताक खान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, कांग्रेस नेता रियाजत अली खान, पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, अंतराष्ट्रीय चित्रकार रामकिशन अडिग, एसडीएम उगमसिंह राजपुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क, कोषाधिकारी रामधन, कर्मचारी नेता नोरंग वर्मा, आयकर अधिकारी मुकेश बड़सरा, तहसीलदार धीरज झाझडिया, आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला, पूर्व एसई सोहनलाल फगेड़िया, सानिवि एसई शीशपाल सिंह, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय महला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, एसीएमएचओ डॉ. विश्वास मथुरिया, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, डॉ. एफएच गौरी, भंवरलाल कस्वां, फूलेसिंह बुरडक, अमीलाल धेतरवाल, आरजेएस शिखा शर्मा, एसएचओ रजीराम, तारानगर बीडीओ संतकुमार मीणा, नेठवा सरपंच मोहर सिंह ज्याणी, भाजपा नेता नरेंद्र काछवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, घांघू सरपंच विमला देवी, दयाराम कस्वां दूधवाखारा, ग्रामसेवा सहकारी समिति घांघू के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, कस्टम डिपार्टमेंट में अप्रैजिंग ऑफिसर हिमांशु वर्मा, सादीराम गोठवाल, बुंटिया सरपंच बंशीधर मेघवाल, लाखाऊ सरपंच विजेंद्र सिंह नायक, आसलखेड़ी सरपंच रामनिवास कड़वासरा, खासोली सरपंच कमल रामसरा, नाकरासर सरपंच शिशपाल भाम्भू, लालासर सरपंच गोपालराम कस्वां, संजय दर्जी, लोहसना सरपंच विनोद कुमार, ढाढर सरपंच सुभाष खारड़िया, दांदू सरपंच प्रतिनिधि रामकरण फगेड़िया, डॉ. जमील चौहान, गंगाराम बालरासर आथुना, पंचायत समिति सदस्य इमरान खान, रणवीर कस्वां, सेवानिवृत डीआरए रणवीर कस्वां, जयसिंह चौधरी लोहसना, दलीप सरावग, जयपुर टाइम्स के सम्पादक रामेश्वर चौधरी, राजस्थान डायरी के सम्पादक महिपाल सिंह, समाजसेवी महावीर नेहरा, पत्रकार अरविंद चोटिया, पत्रिका प्रभारी मधुसूदन शर्मा, बेलमोंट स्कूल के निदेशक अविनाश नेहरा, सीजीआरएम स्कूल के निदेशक सुरेंद्र महिया, डॉ रविकांत शर्मा, पूर्व पीआरओ सवाई सिंह, एलएन इन्दोरिया, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, डॉ. राजकुमार पुनिया, सयुंक्त विधि परामर्शी पवन तंवर, डीएलआर शुभकरण, साहित्य अकादेमी अवार्डी भंवर सिंह सामौर, वरिष्ठ विधि अधिकारी महेंद्र सैनी, सहायक विधि परामर्शी धर्मपाल शर्मा, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, पंचायत समिति सदस्य इमरान खान, बाबूलाल शर्मा, भाजपा नेता पदमसिंह राठौड़, प्यारेलाल दानोदिया, तनुराम माहिच, डॉ. बलबीर झाझड़िया, डॉ. साजिद चौहान, झुंझुनू पीआरओ हिमांशु सैनी, विजयपाल धुंआ, असलम खोखर, हंसराज हुड्डा, एईएन अशोक ढाका, हेमंत सिहाग, विकास मील, योगेश ढाका, राजेन्द्र कस्वां, महिपाल सिंह, केके कौशिक, राकेश गौत्तम, अमजद खान, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट यूनुस अली खान, प्रिंसिपल कासम अली खान, डॉ. कादिर हुसैन, एलडी जोशी बांय, सद्दाम पटवा तारानगर, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, मनीष मिश्रा, मनोज शर्मा, नरेश भाटी, नरेश पारीक, मनीष शर्मा, कौशल दाधीच, पीयूष दाधीच, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विधि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्टजन मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा