Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

paddy New rules : हरियाणा के इन 5 जिलों के किसानों पर दूसरे जिले में धान बेचने पर रोक, खरीद के नए नियम लागू

paddy New rules : हरियाणा के इन 5 जिलों के किसानों पर दूसरे जिले में धान बेचने पर रोक, खरीद के नए नियम लागू

हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पांच जिलों के किसानों पर दूसरे जिले में धान बेचने पर रोक लगा दी है। अब किसान अपने जिले की मंडी में ही धान की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पत्र जारी कर दिया है और तुरंत प्रभाव से एक से दूसरे जिलों में धान की बिक्री पर रोक लगा दी है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और जींद के किसान एक से दूसरे जिलों में धान की बिक्री नहीं कर पाएंगे। यह जिले पंजाब के साथ सटे हुए है। अब यहां के किसान अपनी ही मंडियों में धान की बिक्री कर सकेंगे। दूसरी ओर अब तक हुई आवक और धान खरीद केंद्रों को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंगलवार को रिव्यू करेगा। इसमें पता लगाया जाएगा कि धान खरीद के किन सेंटरों पर अब धान की आवक बंद हो गई है। ऐसे में बहुत संभव है कि इन सेंटरों को बंद कर दिया जाएगा। प्रदेशभर में धान खरीद के लिए 239 सेंटर बनाए गए हैं।

अब तक 45.72 लाख टन धान की आवक

प्रदेश की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 45.72 लाख टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 39.25 लाख एमटी की खरीद की गई है। जबकि 34.30 लाख टन का उठान हो चुका है। यानी अभी मंडियों में 11 लाख टन से ज्यादा धान पड़ा हुआ है। अब तक किसानों को 8067 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। यह राशि 4.62 लाख से अधिक किसानों को दी गई है।

8.94 लाख टन के साथ कुरुक्षेत्र पहले स्थान पर

अब तक कुरुक्षेत्र की मंडियों में सबसे अधिक 8.94 लाख टन धान आ चुका है, जबकि करनाल में 6.64 लाख टन, अम्बाला में 4.73 लाख टन, कैथल में 7.97 लाख टन धान आया है। यमुनानगर में 3.65 लाख टन और सिरसा में 3.02 लाख टन धान की आवक हुई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा पेंशनरों के लिए बड़ा बदलाव, अटकी फाइल का स्टेटस खुद देख सकेंगे, शुरू हुआ नया पोर्टल