Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में बनेगा 754 करोड़ से नया एलिवेटेड रोड, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर एक्सप्रेसवे से होगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

हरियाणा के इस शहर में बनेगा 754 करोड़ से नया एलिवेटेड रोड, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर एक्सप्रेसवे से होगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

New elevated road : हरियाणा के शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए नए रिंग रोड के साथ एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है, ताकि एक शहर से दूसरे शहरों की हाई स्पीड कनेक्टिविटी हो सके और शहर के अंदर से जाम से राहत मिल सके। इसी कड़ी में फरीदाबाद शहर में नया एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह शहर के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से की सीधी कनेक्टिविटी देगा।

यानी ग्रेटर फरीदाबाद से सैनिक कालोनी चौक तक महज 15 मिनट में जाना हो जाएगा। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की गुरुग्राम से सुगम कनेक्टिविटी भी होगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना के टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर 17 दिसंबर को खुलेगा। इसके बाद नए साल में फरवरी तक इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से होगा कनेक्ट

सैनिक कालोनी मोड़ से लेकर अनखीर चौक होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक एलिवेटिड़ सड़क बनाने जाने की योजना है। अनखीर चौक पर जंक्शन बनेगा। एक सड़क सूरजकुंड रोड पर उतरेगी तो दूसरी सैनिक कालोनी मोड़ की ओर भी जाएगी। पूरी परियोजना पर करीब 754 करोड़ खर्चा होने का अनुमान है।

इस परियोजना का सबसे अधिक असर ग्रेटर फरीदाबाद के प्रापर्टी बाजार पर दिखाई देगा। बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से यहां निवेश बढ़ेगा और प्रापर्टी के दाम में अचानक तेजी आने की उम्मीद है। इस वजह से यहां प्रापर्टी के कारोवार से जुड़े लोगों में बेहद खुशी है। इस योजना से ग्रेटर फरीदाबाद की एनआइटी व अरावली पहाड़ी के आसपास बसे सेक्टर व कालोनियों से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी। दो लाख से अधिक लोग बिना जाम में फंसे रोज इधर से उधर आ जा सकेंगे।

खास बात यह भी है कि इस परियोजना को फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद परियोजना से कनेक्ट किया जाएगा। बड़खल स्मार्ट रोड एफएनजी का हिस्सा बनेगी। यही रोड आगे हाईवे को पार करते हुए बड़खल पुल के माध्यम से एलिवेटिड़ सड़क से कनेक्ट हो जाएगी। सूरजकुंड सड़क के माध्यम से दिल्ली आना-जाना सुगम होगा। इस तरह से एक परियोजना का दोहरा लाभ होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि एनआइटी व अरावली पहाड़ी की तलहटी के आसपास बसे सेक्टर व कालोनियां हैं। इसी हिस्से में सूरजकुंड रोड है जो दिल्ली से सीधे कनेक्ट है। उधर फरीदाबाद-गुरुग्राम सड़क है। ग्रेटर फरीदाबाद से एनआइटी आने-जाने के लिए रेलवे लाइन पर कई पुल तो बने हैं लेकिन सभी पर जाम जैसी स्थिति रहती है। दिनभर वाहन रेंगते रहते हैं। आधे से पौना घंटा आने-जाने में लग जाता है। इसलिए परियोजना बनाई है।

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि इस परियोजना का दूसरे फेस पर भी जल्द काम शुरू होगा। सैनिक कालोनी मोड़ से प्याली चौक हार्डवेयर चौक होते हुए ग्रेटर फरीदाबाद तक एलिवेटेड सड़क बनेगी। इससे समूचे ग्रेटर फरीदाबाद और एनआइटी में रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना पर भी करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों परियोजनाएं शहर की तस्वीर बदलने में कारगर साबित होंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा पेंशनरों के लिए बड़ा बदलाव, अटकी फाइल का स्टेटस खुद देख सकेंगे, शुरू हुआ नया पोर्टल