Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana Housing Rules : हरियाणा में मकान निर्माण के नियम बदलेंगे, प्लाट के हिसाब से मिलेगा एफएआर और ग्राउंड कवरेज

Haryana Housing Rules : हरियाणा में मकान निर्माण के नियम बदलेंगे, प्लाट के हिसाब से मिलेगा एफएआर और ग्राउंड कवरेज

हरियााण सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्र में मकान निर्माण के नियमों में बड़ा बदलाव की तैयारी कर ली है। इसके लिए नया बिल्डिंग कोड लागू किया जाएगा। शहरों में प्लाट के आकार के हिसाब से फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर), ग्राउंड कवरेज और बेसमेंट की अनुमति मिलेगी। नगर एवं आयोजना विभाग के महानिदेशक डा. जे गणेशन ने बिल्डिंग कोड-2017 में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर एक दिसंबर तक आम जनता और हितधारकों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं।

बदलावों में प्लाट के क्षेत्रफल के अनुसार ग्राउंड कवरेज, बेसमेंट, बेस एफएआर और अतिरिक्त एफएआर की सीमा निर्धारित की गई है। अलग-अलग आकार के प्लाट के लिए निर्माण की अधिकतम सीमा तय करने का प्रस्ताव है। प्लाट के आकार के आधार पर भवनों की पांच श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें 100 वर्ग मीटर, 100 से 250 वर्ग मीटर, 250 से 350 वर्ग मीटर, 350 से 500 वर्ग मीटर और 500 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्लाट शामिल हैं।

200 वर्ग मीटर तक के प्लाट पर 75 प्रतिशत और इससे बड़े प्लाट पर 66 प्रतिशत ग्राउंड कवरेज की अनुमति होगी। ग्राउंड के साथ तीन फ्लोर हों या फिर स्टिल्ट प्लस फोर, भवन की अधिकतम ऊंचाई 16.5 मीटर निर्धारित रहेगी। सिंगल लेवल बेसमेंट की अनुमति होगी। 100 वर्ग मीटर के प्लाट पर बेस एफएआर 165 प्रतिशत और अतिरिक्त खरीद योग्य एफएआर सहित अधिकतम एफएआर 264 प्रतिशत प्रस्तावित किया गया है।

250 वर्ग मीटर से बड़े प्लाट पर अधिकतम 240 प्रतिशत एफएआर

250 से 350 वर्ग मीटर तक के प्लाट के लिए बेस एफएआर 130 प्रतिशत और अधिकतम एफएआर 240 प्रतिशत, 350 से 500 वर्ग मीटरके प्लाट के लिए बेस एफएआर 120% व अतिरिक्त खरीद योग्य एफएआर सहित अधिकतम एफएआर 240%, 500 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्लाट के लिए बेस एफएआर 100% व अतिरिक्त खरीद योग्य एफएआर सहित अधिकतम एफएआर 240% निर्धारित किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा पेंशनरों के लिए बड़ा बदलाव, अटकी फाइल का स्टेटस खुद देख सकेंगे, शुरू हुआ नया पोर्टल