Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कत्थक नृत्याचार्य गंगानी की स्मृति में होगा नृत्य महोत्सव 

कत्थक नृत्याचार्य गंगानी की स्मृति में होगा नृत्य महोत्सव 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। तहसील के बड़ाबर गांव के प्रख्यात कत्थक नृत्याचार्य स्व. सुन्दरलाल गंगानी की स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए 25 फरवरी सांय बड़ौदा में 21वां पण्डित सुन्दरलाल गंगानी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा। दी यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि कत्थक दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले इस सांगीतिक अनुष्ठान में स्व. सुन्दरलाल गंगानी के पुत्र कत्थक गुरु जगदीश गंगानी के निर्देशन में प्रख्यात कथक नृत्यांगना डॉ प्रीति साठे दामले, स्व गंगानी के सुपौत्र अंतर्राष्ट्रीय कत्थक नृतक दुर्गेश गंगानी सहित नडियाड क्षेत्र के तपसा नृत्य अकादमी के कलाकार अपनी नृत्य कला का मंचीय प्रदर्शन करेंगे। तबले पर संगत पंडित संजू सहाय व भूपेश गंगानी करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा