Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने पुलिस थाने में किया विरोध, तीन दिनों का दिया अल्टीमेंट

शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने पुलिस थाने में किया विरोध, तीन दिनों का दिया अल्टीमेंट

सरदारशहर। तहसील के गांव बंधनाऊ दिखनादा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मनीराम सारण के साथ 11 फरवरी को मारपीट करने वाली तीन नामजद सहित अन्य दो तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले पुलिस थाना में विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई को ज्ञापन देकर घटना में जुड़े आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। शिक्षक नेता जगदीश गोल्ड व रणवीर सारण ने बताया कि 11 फरवरी को अध्यापक मनीराम सारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय से अपने घर आ रहा था। उस दौरान गांव के सुंदरलाल पुत्र गंगाराम, बजरंग लाल पुत्र गोपालराम, कानाराम पुत्र बीरबलराम सहित अन्य दो तीन व्यक्ति पिकअप में सवार होकर हाथों में हथियार लेकर सरेआम दिनदहाड़े अध्यापक मनीराम को रोककर लोहे के पाइपो से सिर, शरीर, हाथों पैरों पर मारते हुए जान लेवा हमला किया था। राज कार्य में बाधा पहुंचाने वाले आरोपियों को 10 दिनों के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे यू नजर आ रहा है कि अपराधियों की हौसले बुलंद हो गए हैं। सयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिनों के अंदर इस घटना में जुड़े सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो कर्मचारी संघ के द्वारा पुलिस थाने का वापस घेराव किया जाएगा। इस संबंध में थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने कर्मचारियों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में सतर्कता दिखाते हुए जल्द कार्रवाई करने की प्रयास कर रही है। जल्द ही इस घटना में जुड़े हुए सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास में टीमें गठित की गई है। इस मौके पर शिक्षक नेता रतनलाल पांडिया, अमरचंद सांडेला, इंदराराम राव, सुरेंद्र झोरड़, डॉ पवन महर्षि, आसाराम पांडर, आसाराम मेघवाल, सुभाष पारीक, विकास पारीक, गोपाल शर्मा, प्रभा पारीक, भंवरलाल, नंदलाल, ओमप्रकाश, हरीश कुमार, पंचायतीराज के रणजीत सहारण, केआर गोदारा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा