Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फरवरी के मध्य में छाया घना कोहरा, दृश्यता बेहद कम

फरवरी के मध्य में छाया घना कोहरा, दृश्यता बेहद कम

सादुलपुर। उपखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे के कोहराम से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा जाते जाते फाल्गुन महीने में सर्दी की याद तरोताजा करते हुए एक बार फिर पूरा अंचल कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया अल सुबह बुधवार चूरू जिले सहित हरियाणा निकटवर्ती गांवों भाकरां सुधीवास, बीरान, बालाण, कामाण, भोजाण, जीराम बास, राधा बड़ी, राधा छोटी, थान मठुई खैरु बडी, खैरू छोटी आदि गांवों में 15 मीटर दूरी तक दर्शयता रही पौने दस बजे सूर्य के दर्शन हुए पूरे दिन हल्की बादलवाही जैसा नजारा आसमान में देखने को मिला धूप का असर फिका रहा एवं मौसम शुष्क रहा गांव के किसान हरि सिंह मिल ओमप्रकाश भाकर ने बताया जाते फाल्गुन महीने में कोहरे से रबी फसल चना सरसों एवं गेहूं की फसलों में फायदा होने की आशंका है किसान भाकर ने बताया अबकी बार पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली मावठ नहीं होने से कोहरा ही रबी फसलों में संजीवनी वरदान साबित हो रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा