Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निर्माणाधीन सड़क टूट रही, जगह-जगह हो रही मरम्मत 

निर्माणाधीन सड़क टूट रही, जगह-जगह हो रही मरम्मत 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सालासर रोड़ पर सड़क को फोर लेन करने का काम चल रहा है। करोड़ों रूपये की लागत से हो रहे इस कार्य के हालात ये हैं कि सड़क आगे से बन रही है, तो पीछे से टूट रही है। इस सड़क पर कई जगह तो ऐसी नजर आ जाती है, जहां पर टूटी सड़क को मरम्मत तक किया गया हैै। ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि क्या से सड़क भारी वाहनों को सहन करने के लायक है या नहीं। क्योंकि सड़क में कई जगह पर गड्ढ़े पड़ रहे हैं और सड़क का माल-मसाला अपनी जगह छोड़कर कंकर के रूप में नजर आने लगा है।
इस सम्बंध में शिक्षक दीपक भास्कर ने बताया कि कजारिया टाईल्स के पास सड़क धंस चुकी है। जबकि कुछ दूर पर सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। ऐसे में सड़क बनते ही टूटने और रिपेयरिंग का सिलसिला सा चल पड़ा है। जो साफा दर्शाता है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों का क्वालिटी कंट्रोल सड़क को लेकर नहीं है। रावताराम कालेर ने बताया कि कई जगह से सड़क दो-दो बार रिपेयर की जा चुकी है। लेकिन फिर सड़क दूसरी जगह से टूट रही है, जो सड़क निर्माण में गुणवता की कहानी कहने के लिए पर्याप्त है। इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नंदलाल मुवाल ने बताया कि मौसम के कारण स्लीपेज की वजह से कई जगह उपर के लेयर टूट गए थे, जिनकी वापस मरम्मत की जा रही है। वहीं आम जनता अब ये सवाल कर रही है कि ऐसा कब तक चलेगा कि सड़क मरम्मत होती रहेगी और दूसरी जगह से टूटती रहेगी। ज्ञात रहे कि इस सड़क पर पहले भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने के मामले सामने आये थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा