Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Expensive sweets : दिवाली मिठाइयों में आया लग्जरी बदलाव, सोना-केसर वाली मिठाई की कीमत 1.11 लाख रुपये किलो

Expensive sweets : दिवाली मिठाइयों में आया लग्जरी बदलाव, सोना-केसर वाली मिठाई की कीमत 1.11 लाख रुपये किलो

दिवाली के मौके पर मिठाईयों की जमकर खरीद होती है और हर व्यक्ति के स्वाद के हिसाब से मिठाई की खरीद करता है। शुरुआत में केवल घरों में मिठाई बनती थी, लेकिन अब लगातार मिठाइयों का ट्रेंड बदल रहा है। मिठाइयां अब हैसियत, पसंद और दरियादिली दिखाने का माध्यम बन गया है। ऐसे में स्टे्टस सिबल के तौर पर मिठाइयों की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम से भी ऊपर पहुंच गई है।

फोर्स इंडिया के सर्वे के मुताबिक भारत में मिठाई बाजार सालाना 84310 रुपये करोड़ का है। इसमें प्रीमियम मिठाई बनाने वाले विदेशी फ्लेवर के साथ कुछ हजार रुपए तक के गिफ्ट बाक्स उतार रहे हैं। डिजाइन, कारीगरी और विदेशी टेक्नोलाजी ने पारंपरिक मिठाइयों को प्रीमियम तोहफे में बदल दिया है। ऐसे में इन मिठाइयों की कीमत जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

जयपुर का लग्जरी मिठाई ब्रांड सबसे महंगा बिक रहा

देश में सबसे महंगी मिठाई जयपुर के एक लग्जरी मिठाई ब्रांड की बिक रही है। इस ब्रांड की स्वर्ण प्रसादम पाइन नट्स, केसर और खाने लायक सोने की भस्म से बनता है। इसकी कीमत 1.11 लाख रुपये प्रति किलो है। एक पीस करीब 3000 रुपये का बनता है। कंपनी इसे देश की सबसे महंगी मिठाई बताती है। इसी ब्रांड की स्वर्ण भस्म भारत 85,000 रुपये प्रति किलो और चांदी भस्म भारत 58,000 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। यानी मिठाई अब शानो-शौकत का पैमाना बन रही है।

फ्यूजन जापानी हुनर ने दी भारतीय स्वाद को नई ऊंचाई

सेज एंड सैफरन ने मिठाई को कला का रूप दिया है। भारतीय और जापानी कारीगरी के मेल से बनी इन मिठाइयों में पारंपरिक विधि के साथ जापानी टेक्नोलॉजी अपनाई गई है। डिजाइन ब्लॉक प्रिंटिंग से प्रेरित है। इनमें सूखे मेवे, नट्स और पारंपरिक मारवाड़ी लौंग का इस्तेमाल होता है।

इनोवेशन डोडा बर्फी को मिली मॉडर्न पाई की शक्ल

न्यूयॉर्क में इंडियन एक्सेंट ने पारंपरिक डोडा बर्फी को पाई की शक्ल दी है। यानी जानी-पहचानी भारतीय मिठाई को आज के गोरमे डेजर्ट (लग्जरी फूड) जैसा रूप मिला है। इंडियन एक्सेंट के न्यूयॉर्क ऑनलाइन मेन्यू में पूरी पाई की कीमत 75 डालर यानी 7127 रुपए से शुरू होती है।

खरा सोना 24 कैरेट की परत वाली कतली का ट्रेंड

खोया की पिस्ता कतली गाढ़े पिस्ता फज पर खाने लायक 24 कैरेट सोने की परत के साथ आती है। इस परत ने पारंपरिक भारतीय मिठाई को खाने लायक लग्जरी चीज बना दी है। 30 पीस के डिब्बे की कीमत 21000 रुपए है, यानी एक पीस 700 रुपए का आता है।

नया प्रयोग बिस्किट से तैयार हुई बिस्कॉफ बर्फी

कैरेमल में पके बिस्किट का स्वाद जब घनी और दूधिया भारतीय बर्फी से मिलता है, तो मिठाई जानी-पहचानी भी लगती है और विदेशी भी। मिठाई बाय रोजियट इस तरह की मिठाई बनाने वालों में जानी जाती है। वहीं द बरफी कंपनी बिस्कॉफ से प्रेरित पेड़े बेच रही है।

पुरानी रीत पान अब ट्रफल, बॉनबॉन की शक्ल में भी

भोजन के बाद पान खाने की पुरानी रीत नए रूपों में जल रही है। इसका स्वाद हाथ से बने ट्रफल, बनियॉन और गोरमे डेजर्ट तक पहुंच गया है।

मिठाई की जगह चॉकलेट

क्राफ्ट चॉकलेट बनाने वाले तोहफे का मतलब बदल रहे हैं। वे चुने हुए स्रोतों के कोको, कारीगरी वाली तकनीक, बारीक पैकिंग और अनोखे पनेवर कॉम्बिनेशन से अलग पहचान बना रहे हैं। मनम चॉकलेट का 1.2 किलो का दिवाली डार्क कलेक्शन 3,350 रुपए का है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच