Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चाकूबाजी की घटना में युवक घायल

चाकूबाजी की घटना में युवक घायल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के भोजलाई बास स्थित पारीक भवन के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गंभीर घायल गया, जिसको जयपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस को इस सम्बंध में टीकमचंद पुत्र मोतीलाल माली निवासी बीदासर ने रिपोर्ट देकर बताया है कि मेरा चचेरा भाई कैलाश पुत्र रामलाल माली निवासी बीदासर अपने दोस्त आजादसिंह के साथ सुजानगढ़ पारीक भवन बारात में आया हुआ था। बारात निकलने के समय कैलाश पीछे रह गया, जिसको अकेला पाकर आरोपी संदीप पुत्र बालूराम, सोनू पुत्र सुरेश, सुमित पुत्र राकेश वाल्मिकी और युवराज पुत्र मुकेश वाल्मिकी चारों बाईक लेकर आये और कैलाश को पकड़ लिया। आरोपी कैलाश से मोबाईल और घड़ी छीनने लगे, तब कैलाश ने इसका विरोध किया, तो आरोपी सुमित ने चाकू से चार किया और बाईक लेकर आरोपी भाग गए। घायल अवस्था में कैलाश को हाॅस्पीटल ले जाने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने धारा 307 के तहत आरोपियों के विरूद्ध मुकदजा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा