Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 6230 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने विकास कार्यों के लिए दिए 579 करोड़ रुपये

हरियाणा के 6230 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने विकास कार्यों के लिए दिए 579 करोड़ रुपये

Government grant : हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा 579 करोड़ रुपये मंजूर करके जारी कर दिए है। यह राशि 6230 गांवों के लिए जारी की गई है और इस राशि से गांव की सफाई, पानी निकासी व गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा फोकस गांव की एससी कालोनियों पर किया गया है, ताकि कालोनियों का विकास हो सके। यह राशि पंचायत, ब्लाक समिति व जिला परिषद के लिए अलग-अलग जारी किया गया है, ताकि गांव का विकास बेहतर हो सके।

हरियाणा सरकर द्वारा गांवों में विकास के लिए स्टेट फाइनेंस कमीशन की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इससे अब गांवों में नाली, सड़क व खेत के रास्तों का निर्माण जोर पकड़ेगा। साथ ही सफाई, पानी निकास के भी काम होंगे। सरकार की ओर से 579 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। दूसरी किस्त सितंबर तक जारी होनी थी, लेकिन स्टेट फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट न मिलने के कारण पुराने नियमों के अनुसार ही ग्रांट जारी की गई है।

75 प्रतिशत राशि मिलेगी ग्राम पंचायतों को

हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई राशि 75% ग्राम पंचायतों को मिलेगी। जबकि पंचायत समितियों को 15 प्रतिशत और जिला परिषदों को 10 प्रतिशत राशि दी जाएगी। यह राशि गांवों, पंचायत समिति व जिला परिषद के अधीन आने वाली आबादी के अनुसार दी जाती है।

एससी बस्तियों के विकास पर खर्च होंगे 97.87 करोड़ रुपए

हरियाणा सरकार द्वारा जारी इस राशि में काफी हिस्सा एससी बस्तियों के लिए जारी की गई है। जहां पर ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांव के विकास कार्यों की रुपरेखा पहले ही मांग ली थी और अब उसी के हिसाब से राशि जारी की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार इस राशि में एससी बस्तियों के विकास के लिए अलग से प्रावधान है। कुल राशि में 97.87 करोड़ रुपए गांवों की एससी बस्तियों पर खर्च किए जाएंगे। जबकि 481.12 करोड़ रुपए पूरे क्षेत्र के विकास कार्य पर लगाए जाएंगे।

किसे कितने मिलेंगे पैसे

ग्राम पंचायत 6230 को 434.25 करोड़ रुपए मिलेंगे

पंचायत समिति 143 को 86.85 करोड़ रुपए मिलेंगे

जिला परिषद 22 को 57.90 करोड़ रुपए मिलेंगे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे जोड़ेगा ने एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त साधारण कोच