डाकघर की इस योजना के तहत घर बैठे मिल रहा है बंपर रिटर्न, देखें बेहतर आय और सुरक्षित निवेश की प्रक्रिया
डाकघर की इस योजना में निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न होता है। इस योजना का नाम है, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट यानी POTD। क्योंकि पोस्ट ऑफिस एफडी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित होती है। इसलिए इसमें जोखिम की संभावना शून्य हो जाती है। साथ ही निर्धारित ब्याज की गारंटी भी रहती है।
Post office investment scheme: अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को सही जगह निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए डाकघर की यह स्कीम महत्वपूर्ण हो सकती है। डाकघर दोबारा शुरू की गई पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट स्कीम घर बैठे-बैठे आपको बंपर रिटर्न देगी। आज के दौर में लोग अपने खर्च के साथ छोटी बचत और निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि बाजार में कई सारे विकल्प हैं, लेकिन इनमें से कुछ में जोखिम बना रहता है। इसके चलते लाग सुरक्षित निवेश को तरजीह देते हैं। इसके लिए डाकघर की यह योजना बहुत बेहतर साबित हो सकती है।
क्योंकि इस योजना में निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न होता है। इस योजना का नाम है, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट यानी POTD। क्योंकि पोस्ट ऑफिस एफडी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह योजना भारत सरकार द्वारा संचालित होती है। इसलिए इसमें जोखिम की संभावना शून्य हो जाती है। साथ ही निर्धारित ब्याज की गारंटी भी रहती है।
POTD योजना में निवेशकों के लिए कई विकल्प मौजूद रहते हैं। यदि कोई निवेशक इस योजना में 3 साल के लिए निवेश करता है तो इसमें 7.10% वार्षिक ब्याज दर सुनिश्चित हो जाती है। इसी प्रकार पोस्ट ऑफिस एफडी से भी निश्चित वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है।
डाकघर बचत योजना के जुड़े अधिकारी श्यामलाल के अनुसार यदि निवेशक 365 दिन के लिए निवेश करता है तो इस पर 6.90% वार्षिक ब्याज मिलता है। वहीं 2 के निवेश पर ब्याज दर 7.00% वार्षिक हो जाती है। 3 की अवधि पर यह ब्याज दर 7.10% वार्षिक हो जाती है। जबकि 5 साल अवधि पर यह ब्याज दर 7.50% वार्षिक तक पहुंच जाती है।
कितना मिलेगा लाभ
श्याम लाल के अनुसार यदि कोई निवेशक इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का निवेश 3 साल के लिए करता है तो इस पर 7.10% वार्षिक ब्याज मिलता है। इसके अनुसार वार्षिक ब्याज दर 7.10% के हिसाब से 1,18,304 रुपये बनता है। यानी मैच्योरिटी पर निवेशक को 6,18,304 रुपये राशि मिलेगी। यानी इसमें ब्याज राशि 1,18,304 रुपये रहेगी।
क्यों चुने यह स्कीम
दरअसल यह स्कीम चुनने का सबसे बड़ा कारण यही है कि यह सरकारी है। इसलिए सुरक्षित है। वहीं डाकघर की योजना के लिए मात्र 1,000 से खाता खोल कर निवेश शुरू किया जा सकता है। साथ ही 5 साल के निवेश का चयन होता है तो 1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ भी ले सकते हैं। दूसरा इसमें शाखा से बंधे रहने का भी झंझट नहीं है। इसको देश के किसी भी पॉस्ट ऑफिस में बदला जा सकता है। डाकघर की इस योजना में निवेश कर आप घर बैठे-बैठे बिना किसी लोगों की बंपर रिटर्न कमा सकते हैं।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।