Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

SBI Credit Card के नियम में बड़ा बदलाव, अब इन ट्रांजेक्शन पर कटेगा 1% चार्ज

SBI Credit Card के नियम में बड़ा बदलाव, अब इन ट्रांजेक्शन पर कटेगा 1% चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक ने क्रेडिट कार्ड यूजर को बड़ा झटका दिया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ने अपने नियमों में बदलाव कर दिया है और नए चार्ज लगाने का फैसला लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर क्रेडिट कार्ड से सफर और पेट्रोल व डीजल का प्रयोग करते है तो उनको अतिरिक्त चार्ज देना होगा। एसबीआई क्रेडिट पर पेट्रोल व डीजल की खरीद को निर्धारित कर दिया है, अगर उससे ज्यादा की खरीद की तो 1 प्रतिशत चार्ज देना होगा।

एसबीआई कार्ड के नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे, लेकिन एसबीआई क्रेडिट कार्ड ने इसके बारे में जानकारी अभी से सांझा कर दी है। इसमें ट्रांसपोर्ट और फ्यूल से जुड़े कुछ लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। इसके तहत तय सीमा से अधिक के ट्रांसपोर्ट लेनदेन पर 1% शुल्क लगेगा, जबकि एक बिलिंग साइकिल में कुल फ्यूल खर्च 50 हजार रुपए से ज्यादा होने पर भी 1% चार्ज देना होगा।

खर्च व यात्रा की पूरी नजर रखेगा बैंक

एसबीआई क्रेडिट कार्ड की तरफ से यूजर पर पूरी नजर रखी जाएगी। जो क्रेडिट कार्ड से बड़े ट्रांसपोर्ट भुगतान करते हैं या एक महीने में पेट्रोल-डीजल पर 50 हजार रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं। कारोबारियों, नियमित लंबी दूरी की यात्रा करने वालों वालों को अगरे महीने से अपने खर्च पर नजर रखनी होगी।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड ने यह लिमिट की निर्धारित

इसमें पहला लिमिट ट्रांसपोर्ट पर होगी। अगर आप ने ट्रांसपोर्ट पर 30 हजार रुपये की सीमा से ज्यादा का प्रयोग किया तो चार्ज देना होगा। अगर मान ले आप ने क्रेडिट कार्ड से ट्रांसपोर्ट पर 40 हजार का खर्च किया तो उसके बदले में बैंक द्वारा 1 प्रतिशत यानी 400 रुपये का चार्ज वसूला जाएगा। ऐसे में अब इसका ज्यादा प्रयोग महंगा पड़ने वाला है।

50 हजार से ज्यादा के फ्यूल पर लगेगा चार्ज

एसबीआई क्रेडिट कार्ड की तरफ से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अगर 50 हजार की सीमा से ज्यादा का फ्यूल लेनदेन हुआ तो उस पर भी एक प्रतिशत चार्ज लगेगा। यह चार्ज 50 हजार रुपये से ज्यादा होने पर लगेगा। मान लिजिए आप ने एक बिलिंग साइकिल में एक लाख रुपये का फ्यूल खर्च किया तो क्रेडिट कार्ड द्वारा एक हजार रुपये का चार्ज देना होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

टैम्पो चलाते-चलाते बन गए आईपीएस अधिकारी, मनोज कुमार की सफलता के पीछे दिखाई देता है संघर्ष और मेहनत का बेजोड़ मिश्रण