Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

आपसी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आपसी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरदारशहर। शहर के ताल मैदान के पास स्थित प्रजापति भवन के पास आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक वार्ड 48 निवासी शुभम पुत्र महेंद्र बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को राजकीय अस्पताल में भर्ती युवक वार्ड 48 निवासी सूरज पंवार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया था कि ताल मैदान के उत्तर दिशा में प्रजापति भवन के पास करणी रेस्टोरेंट के नाम से होटल मैंने कर रखा है। मेरे होटल के सामने मेरे मोहल्ले के शुभम ने होटल कर रखा है। पहले हम दोनों एक ही होटल में कार्य करते थे। मैंने 8-9 दिन से यह होटल किया है। शुभम मेरे होटल करने से एवं पैसों को लेकर रंजिश रखता है। रविवार शाम को 5:30 बजे मैं मेरे होटल पर था। तब शुभम ने गली में आकर गाली गलौज करने लगा मैंने बाहर आकर मना किया तो मेरे को धक्का मारा। फिर अपनी दुकान में से तलवार निकालकर लाया और कहा कि आज तेरा काम खत्म कर दूंगा एवं जान से मारने की नियत से मेरे सर में तलवार की मारी। तब वहां गली में बैठे जयकिशन व मेरे मामा का लड़का व मनीष ने दकाला तो मेरे साथ मारपीट कर अपनी दुकान में चला गया। फिर जयकिशन मुझे अस्पताल लेकर आया। शुभम ने मुझे होटल के आगे गली में जान से मारने की नियत से मेरे सिर में तलवार की मारी व हाथ पर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को वार्ड 48 निवासी शुभम पुत्र महेंद्र वाल्मीकि को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में काम ली गई तलवार को भी बरामद किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।