त्योहारी सीजन में भारत में सोना व चांदी की खरीद जमकर होती है, लेकिन करवा चौथ के दिन ग्राहकों के लिए राहत भरा रहा। करवा चौथ पर सोना व चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली। जहां पर चांदी की कीमत दो लाख से काफी नीचे आ गई। वहीं सोना के भाव में भी डेढ़ लाख रुपये से काफी नीचे आ चुकी है।
एमसीएक्स में सुबह से ही सोना व चांदी की कीमतों में दबाव दिखाई दिया। सोना व चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण करवा चौथ पर सोना व चांदी के जेवरात की गिप्ट देने वाले लोगों को बड़ी राहत रही। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना व चांदी की कीमतों में ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में त्योहारी के साथ शादी सीजन होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
चांदी की कीमतों में दिखाई भारी गिरावट
करवा चौथ के दिन चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां पर चांदी की कीमत 3500 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को एमसीएक्स में चांदी 192643 रुपये खुली। इसके बाद लगातार चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। जहां पर चांदी ने 190720 रुपये का न्यूनतम स्तर को छूआ, वहीं हाई की बात की जाए तो वीरवार को चांदी 193912 रुपये में पहुंची। शाम को सवा छह बजे चांदी ने कुछ रिकवरी की और 191200 के आसपास कारोबार करते हुए नजर आई। उस समय चांदी की कीमतों में 3100 रुपये से ज्यादा की गिरावट थी।
सोना के भाव में भी आई कमी
करवा चौथ के दिन सोना के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। वीरवार को सोने की कीमतों में 700 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली। सोना के रेट भी चांदी जैसे ही चले। वीरवार को एमसीएक्स में सोने की कीमत 143,668 रुपये खुली। इसके बाद भाव में दबाव बना रहा। वीरवार शाम छह बजे तक सोना के रेटों का हाई 143,920 रुपये तक रहा, लेकिन इसके बाद लगातार कीमतों पर दबाव बना रहा। जहां पर वीरवार को सोना ने न्यूनतम स्तर 142,968 का छूआ। इसके बाद इसी के आसपास ही कारोबार करता हुआ नजर आए।


