New Future City: मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर में प्रस्तावित फ्यूचर सिटी प्रदेश में विकास और रोजगार के नए दरवाजे खोलेगी। बता दें कि इंदौर में 5000 एकड़ में फ्यूचर सिटी विकसित करने का प्रस्ताव है। परदेशीपुरा, कुलकर्णी नगर, जूनी इंदौर और हुकमचंद मिल क्षेत्र को पुनर्विकास के लिए चिह्नित किया गया है। फ्यूचर सिटी इन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ावा देने में भी मदद करेगी। इंदौर शहर में 20 से 30 एकड़ का मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब और 6 छोटे ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट आधारीत बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनाने के प्रस्ताव भी हैं। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए फ्यूचर सिटी आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी।
नीति आयोग की इंदौर आर्थिक क्षेत्र रिपोर्ट का होगा विमोचन
कॉन्क्लेव में नीति आयोग की इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) 2047 महायोजना का विमोचन होगा। इसमें इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के आठ जिलों को एक आर्थिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का खाका है। मौजूदा 37.4 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 500 से 600 अरब डॉलर तक पहुंचाने, 12 लाख से अधिक रोजगार पैदा करने और 100 अरब डॉलर से ज्यादा निजी निवेश जुटाने का लक्ष्य है। इसके साथ शहर में 200 एकड़ का वेयरहाउसिंग और ट्रक टर्मिनल जोन बनाने की योजना है।
जीडीपी डबल करने चलाया था अभियान
इंदौर की जीडीपी डबल करने सांसद शंकर लालवानी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अभियान चलाया था। सांसद शंकर लालवानी का अभियान अब रंग लाता दिखाई दे रहा है। इस अभियान के ज्यादातर प्रस्ताव रिपोर्ट में शामिल हैं। सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक पर 12 लाख से अधिक नए रोजगार उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।


