Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Haryana News : हरियाणा ये 33 कालोनियां व 52 अनअप्रूव्ड पैच होंगे नियमित, प्रस्ताव हुआ पारित

Haryana News : हरियाणा ये 33 कालोनियां व 52 अनअप्रूव्ड पैच होंगे नियमित, प्रस्ताव हुआ पारित

हरियाणा के शहरों के बाहरी क्षेत्र में काफी लोग कालोनियों को नियमित यानी वैध होने की इंतजार कर रहे है। जबकि काफी ऐसी कालोनी है जिनका नाम तो नियमित कालोनियों में है, लेकिन कुछ हिस्सा ऐसा है जिनके किल्ले नंबर नियमित कालोनी में नहीं आते है। ऐसे ही समस्या का समाधान हिसार नगर निगम ने किय है।

जहां पर हिसार के 52 अनअप्रूव्ड पैचों को नियमति करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके अलावा 33 कालोनियां ऐसी है जो फिलहाल अवैध है, लेकिन नगर निगम ने इन कालोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है। अब इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलते ही यह 33 कालोनी नियमित हो जाएगी।

हिसार की यह कालोनी होगी नियमित

अग्रवाल कालोनी और विश्वकर्मा कॉलोनी फेज-टू

हरिदास कालोनी, आरसिटी हिसार, और शिव कालोनी।

सूर्य नगर, राजीव नगर, महावीर कालोनी, और राम नगर।

गीता कॉलोनी, आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी और विद्या नगर।

मित्तल कालोनी, ग्रीन एकर, लक्ष्मी विहार और विराट नगर।

आदर्श कालोनी, देवीलाल कालोनी, भगवान वाल्मीकि कालोनी और हनुमान कालोनी (हिसार कैंट)।

चिह्नित एवं सर्वेक्षित कॉलोनियां

टावर कालोनी एक्सटेंशन और चौधरी कॉलोनी।

लक्ष्मी विहार एवं अन्य तथा स्वागत एनक्लेव।

अमरदीप एक्सटेंशन और बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी के पास की अनधिकृत कालोनी।

हिसार से राजगढ़ रोड और सातरोड गांव के पास स्थित कालोनियां।

सैनिक विहार, शगुन विहार, यूनिवर्सिटी विहार और सरस्वती कालोनी। कैमरी से तोशाम रोड स्थित शिव कालोनी और विश्वकर्मा कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र।

विधायक के विकास प्रस्तावों को मंजूरी

मेयर प्रवीण पोपली ने बैठक में विधायक रणधीर पनिहार से संबंधित विकास प्रस्ताव भी सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया। इनमें पटेल नगर में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण, आजाद नगर में फायर ब्रिगेड के साथ लगती जमीन पर मल्टीपर्पज हॉल व अधिकारी आवास का निर्माण और वेंडिंग जोन का चयन शामिल है।

दिवाली तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दीपावली तक हर वार्ड में वार (दिन) के अनुसार सप्ताह में एक दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, सभी वार्डों में ट्रांसफार्मरों और सेकंडरी कचरा पॉइंटों के आसपास सुरक्षा के लिए फेंसिंग करवाई जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर कांग्रेस ने दिल्ली महारैली के लिए कसी कमर, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प