Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

विद्युत लाईन की चपेट में आने से युवक घायल 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
विद्युत लाईन की चपेट में आने से युवक घायल 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय भोजलाई रोड स्थित एक निजी विद्यालय के पास अपनी बहन के घर पर दीवार का प्लास्टर करते वक्त एक युवक 132 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। जानकारी के अनुसार डीडवाना का निवासी युवक राजू नायक पुत्र कालूराम नायक गांव सेवा, तहसील डीडवाना झुलस गया। जिसको एंबुलेंस चालक भागीरथ जाट लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू करवाया। वहीं कोतवाली पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।