वैभव-संजू की जोड़ी दिखाएगी दम, आज होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा t20 मैच
इशान किशन मांसपेशियों में आई हल्की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे t20 में नजर नहीं आएंगे। इशान किशन की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को मौका दिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर इशान किशन की चोट की पुष्टि की है।
Ind-Nez Today Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पास मैचों की t20 सीरीज का दूसरा मैच आज 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों की सबसे अधिक निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा इशान किशन की जगह मौका दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय t20 टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की जोड़ी आज आपको क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में दम दिखाती हुई नजर आएगी। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन (Sanju Samson) भारतीय t20 टीम में ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरते हैं। ऐसे में आज क्रिकेट प्रेमियों को सूर्यवंशी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के बीच जबर्दस्त संघर्ष देखने को मिलेगा।
इशान किशन के बाहर होने के बाद सूर्यवंशी को मिला मौका
भारतीय t20 टीम के प्लेईंग 11 बल्लेबाज इशान किशन को चोट लगने के बाद युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में प्लेईंग 11 में खेलने के लिए जगह मिली है।
इशान किशन मांसपेशियों में आई हल्की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे t20 में नजर नहीं आएंगे। इशान किशन की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को मौका दिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर इशान किशन की चोट की पुष्टि की है। ईशान की जगह आज ओवल के मैदान में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाएंगे।
6 मैचों के बाद क्रिकेट प्रेमियों का विभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने का इंतजार होगा खत्म
देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों द्वारा वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले 6 मैचों में वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग इलेवन टीम में जगह नहीं मिली थी। 6 मैचों के बाद आज ओवल के मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने का क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई t20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेईंग 11 में बैटिंग का मौका नहीं मिला था। जिस वजह से क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार और लंबा हो गया। अब एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही t20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि, उन्हें न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुए पहले t20 मैच में प्लेइंग इलेवन में स्थान नहीं मिला। लेकिन पांच मैचों की सीरीज के आज 24 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे होने वाले दूसरे t20 मैच में इशान किशन के प्लेईंग 11 से बाहर होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।