हमारी ताकत को देखकर सरकार को झुकना पड़ेगा हम अपना हक मांग रहे: राजाराम मील
चूरू। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 5 मार्च को जाट महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर 20 फरवरी सोमवार को जाट महाकुंभ व महासभा कोर कमेटी बिकानेर संभाग के प्रभारी रामरतन सिहाग के नेतृत्व में जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील चूरू गोयनका टाऊन हॉल में बैठक आयोजित हुई। 5 मार्च को जाट महाकुंभ को लेकर पोस्टर विमोचन किया। सबसे पहले समाज के देवताओं को दीप प्रज्वलित कर संबोधित शुरू किया। एक साथ समाज के लोगों ने एक बड़ी फूल माला पहनाकर राजाराम मील का भव्य स्वागत किया। टाऊन हॉल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही राजाराम मील का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया।
टाऊन हॉल में समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। राजाराम मील ने अपने संबोधित में कहा राजस्थान के सभी जाट एक साथ मिलकर रह रहें है। कोई बाहर नहीं है। चूरू की कोर कमेटी में सब सम्मानित व्यक्ति हैं। चूरू जिला आपके चलाने से चलता है।आज जाटों को तवज्जो नहीं दी जा रही है। क्योंकि केंद्र सरकार में मंत्री नहीं है राज्य सरकार में है उनको तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। 5 मार्च को जयपुर में जाट महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाजबंधु पहुंचे। सरकार से हमारी कई मांगे हैं। जातिगत गणना हो तेजाजी बोर्ड का गठन किया जाएं। जाट समाज का जयपुर में जाट छात्रवास खोला जाएं। आप ज्यादा संख्या में पहुंचोगे तो आपकी ताकत देखकर सरकार को मांगे माननी पड़ेगी। हमारी ताकत को देखकर सरकार को झुकना पड़ेगा हम अपना हक मांग रहे हैं। ओबीसी को संख्या के अनुपात में आरक्षण की लड़ाई हम जल्द जीतगें।


