Special Train: जयपुर के ट्रेन यात्रियों को रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए जमशेदपुर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन 26 अक्टूबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के रूप में सेवाएं देगी। इस ट्रेन के शुरू होने से टाटा नगरी जमशेदपुर से खाटू श्याम जी धाम की यात्रा करने वाली ट्रेन यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ या ट्रेन जयपुर से मध्यप्रदेश राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर का सफर आसान बनाएगी।
इस प्रकार रहेगा रूट
रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई जयपुर और जमशेदपुर के बीच सीधी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन सांतरागाछी से चलकर टाटा नगरी जमशेदपुर पहुंचेगी। जमशेदपुर से यह ट्रेन रांची और टोरी के रास्ते अगले दिन जयपुर पहुंचेगी। जयपुर के बाद यह ट्रेन खाटू श्याम जी धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खातीपुरा तक चलेगी।
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
जयपुर और जमशेदपुर के बीच शुरू हुई सीधी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से दोपहर 2:15 पर खातीपुरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन जमशेदपुर जंक्शन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रांची और टोरी के रास्ते अगले दिन जयपुर होते हुए रात 11:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 9:20 पर खातीपुरा से रवाना होकर जयपुर, टोरी और रांची के रास्ते अगले दिन दोपहर 3:05 पर जमशेदपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन जमशेदपुर से चलकर शाम 7:45 पर सांतरागाछी पहुंचेगी। इस ट्रेन को 26 अक्टूबर को सांसद विद्युत बरण महतो हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


