Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में नहीं होगा किसी प्रकार का निजीकरण, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा में नहीं होगा किसी प्रकार का निजीकरण, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का निजीकरण नहीं किया जाएगा। प्रदेश में बुधवार रात से हड़ताल पर उतरे बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच आज हड़ताल के दूसरे दिन मुख्यमंत्री और बिजली संगठन के प्रतिनिधिमंडल के बिच हुई बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। बिजली यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जब मुख्यमंत्री से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछा कि निजीकरण पर आपकी क्या राय है, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार हरियाणा में किसी भी प्रकार का निजीकरण नहीं करेगी।

निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का नोटिफिकेशन मांगने के बाद सीएम ने लिया बैठक में हिस्सा

आज दोपहर में पंचकूला के रेस्ट हाउस में हरियाणा प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के बीच शुरू हुई बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का नोटिफिकेशन मांगा है। बिजली यूनियन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विज से निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का नोटिफिकेशन मांगने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं मीटिंग में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से 2 दौर की वार्ता की। इसके बाद उन्होंने बिजली यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भरोसा दिलाया कि सरकार प्रदेश में किसी भी प्रकार का निजीकरण नहीं करेगी। बता दें कि प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में बुधवार रात से हड़ताल पर थे। सरकार से समिति बनने के बाद आज बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, बिजली कर्मचारी अभी से पहुंचेंगे पावर स्टेशन