Kal Ka Mausam: हरियाणा प्रदेश में आज 23 अक्टूबर को 2 जिलों रेवाड़ी और चरखी दादरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से पहले ही कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के सिरसा जिले में आज अलसुबह से ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के साथ घने बादल छाए रहे। वहीं रेवाड़ी और चरखी दादरी जिले में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इसके अलावा पलवल जिले में भी बूंदाबांदी की खबर सामने आई है। प्रदेश में हो रही बै-मोसमी बारिश से किसने की फसलों को भी नुकसान हो रहा है। नूंह जिले में आज गाने बदल जाने से अंधेरा छा गया। इसके अलावा हिसार और फतेहाबाद जिले में भी आज दिन भर बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी
मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज प्रदेश के 6 जिलों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल और फरीदाबाद जिले में आज शाम 7:00 के बाद कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने के कारण यह बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार हरियाणा में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी होने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव के कारण कुछ जिलों में बारिश के आसार बने हैं।
25 अक्टूबर से हरियाणा में होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 25 अक्टूबर से हरियाणा प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। जिस वजह से प्रदेश के कई जिलों में कल की बूंदाबांदी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 26 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


