Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बुढ़ापे में सहारा बनेगी हरियाणा सरकार की यह योजना, जानें कैसे करें अप्लाई ?

बुढ़ापे में सहारा बनेगी हरियाणा सरकार की यह योजना, जानें कैसे करें अप्लाई ?

Old Pension Scheme Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही ओल्ड पेंशन स्कीम आपके बुढ़ापे का अच्छा शहर बन सकती है। अगर आप पीसी योजना के लिए पात्र हैं और अप्लाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपको पूरी जानकारी देंगे। वृद्धावस्था में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी अपने खर्च चलाने को लेकर होती है। ऐसे में हरियाणा सरकार की यह योजना बुढ़ापे के वक्त बड़ी लाभदायक सिद्ध होती है। भारत में आज के समय में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन स्कीम चलाई जा रही है। हरियाणा सरकार के द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत किया जा रहा है। प्रदेशके उद्देश्य बुजुर्गों को आत्म सम्मान और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को 3200 रुपए प्रति महीना आर्थिक सहायता राशि के रूप में दी जाती है।

पात्र व्यक्ति ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही बुढ़ापा पेंशन स्कीम में यदि आप पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इस योजना के लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अटल सेवा केंद्र जाना होगा और इसके बाद सीएससी सेंटर जाकर फार्म लेना होगा और इसके बाद संबंधित कार्यालय जाकर फॉर्म जमा करना होगा। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप प्रदेश के सभी जिलों में सरकार द्वारा शुरू किए गए समाज कल्याण विभाग के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में आज सुबह 9 से 6 बजे तक होगा मेंटेनेंस कार्य, 100 से अधिक क्षेत्रों में लगेगा पावरकट