Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकारी कर्मचारियों पर दिवाली पर होगी धनवर्षा, एरियर में बढ़ोतरी की हुई घोषणा

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दो दो बड़े गिफ्ट की घोषणा की गई है।

सरकारी कर्मचारियों पर दिवाली पर होगी धनवर्षा, एरियर में बढ़ोतरी की हुई घोषणा

Arrear Hike 2026: सरकार ने आज सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को दिवाली फेस्टिवल देखते हुए बड़ा गिफ्ट दिया है। त्योहारी सीजन में लाखों कर्मचारियों को सरकार ने एरियर में बढ़ोतरी कर दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज 23 अक्टूबर को कर्मचारियों के एरियर में बढ़ोतरी के साथ 5% डीए बढ़ाने (DA Hike) की घोषणा भी की है। हिमाचल में एरियर में बढ़ोतरी (Arrear hike 2026) की घोषणा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए की गई है। हिमाचल सरकार द्वारा आज 23 अक्टूबर, शुक्रवार को कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी के साथ एरियर की बड़ी सौगात दी है।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर के रूप में मिलेंगे 10 हजार रुपए

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दो दो बड़े गिफ्ट की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10000 रुपए इस बार दिवाली पर एरियर के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार द्वारा चार प्रतिशत डीए इस वर्ष का, जबकि एक प्रतिशत डीए पिछले साल का बकाया था उसको भी लागू कर दिया है। ऐसे में नवंबर माह की बनने वाले वेतन के साथ कर्मचारियों को पांच प्रतिशत बढ़े हुए डीए (Da hike 2026) के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को₹10000 एरियर के रूप में भी मिलेंगे।

पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री को मिली थी कमेटी की रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पिछले सप्ताह ही कमेटी ने रिपोर्ट बनाकर भेजी थी। इस रिपोर्ट में कमेटी की तरफ से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को₹10000 एरियर के रूप में देने और तीन से पांच प्रतिशत डीए बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद दिवाली के त्यौहार को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपए एरियर के साथ पांच प्रतिशत डीए बढ़ाने का आज ऐलान कर दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए फिलहाल के साल का और एक प्रतिशत डीए पिछले साल का बकाया, दोनों को मिलाकर कुल 5% डीए बढ़ाया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीडवाना की बेटी याशिका भाटी ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल