Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंतिम दौर में पहुंची बिजली कर्मचारियों की बैठक, मुख्यमंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता हुई शुरू

अंतिम दौर में पहुंची बिजली कर्मचारियों की बैठक, मुख्यमंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता हुई शुरू

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में बुधवार रात से हड़ताल पर उतरे बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच आज हड़ताल के दूसरे दिन सहमति बनती नजर आ रही है। आज दोपहर में पंचकूला के रेस्ट हाउस में हरियाणा प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के बीच शुरू हुई बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का नोटिफिकेशन मांगा है। बिजली यूनियन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा विज से निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का नोटिफिकेशन मांगने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं मीटिंग में पहुंचे। मुख्यमंत्री अब बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से 2 दौर की वार्ता कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में बुधवार रात से हड़ताल पर थे।

15 जिलों में हालत खराब होने के बाद सरकार ने रखा बातचीत का प्रस्ताव

हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद पहले दिन ही प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बिजली व्यवस्था ठप्प होने से लोगों में अशांति फैल गई। जिसके बाद सरकार ने हड़ताल के दूसरे दिन बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा। सरकार द्वारा बातचीत का प्रस्ताव रखने और बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की सहमति मिलने के बाद आज दोपहर 3:00 बजे पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीटिंग फिक्स हुई। मीटिंग में सरकार की ओर से पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की सहमति बनती नजर आ रही है।

गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद सहित कई शहरों के पॉश एरिया में 24 घंटे से बिजली गुल

हरियाणा प्रदेश के जींद, गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद सहित कई बड़े शहरों के पॉश एरिया में पिछले 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल का असर पानीपत थर्मल प्लांट पर भी देखने को मिला है। हड़ताल के चलते पानीपत थर्मल प्लांट की दो यूनिट बंद हो गई हैं। वहीं प्रदेश के 15 जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से बिजली गुल होने की वजह से वाटर सप्लाई नहीं आने के कारण लोगों को पीने की पानी की भी समस्या हो रही है। सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम सहित कई जिलों में लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। सोनीपत जिले में लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में नहीं होगा किसी प्रकार का निजीकरण, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा