Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पीएमओ रतनगढ़ की टीम ने जीता फाईनल 

पीएमओ रतनगढ़ की टीम ने जीता फाईनल 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। श्रीराम मंगलम हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य जागरूकता मंच सुजानगढ़ द्वारा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के मध्य आयोजित मेडिकल प्रीमियर लीग का फाइनल सीएमएचओ रतनगढ़ व पीएमओ रतनगढ़ की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें सीएमएचओ रतनगढ़ ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मेडिकल प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द सीरीज तथा बैट्समैन ऑफ द सीरीज पीएमओ रतनगढ़ के सुनील भढाडर रहे। इन्होंने तीन मैच में 146 रन बनाये। बेस्ट बॉलर ऑफ सीरीज पीएमओ रतनगढ़ के सुरेश रहे, जिन्होंने 7 विकेट लिये। विजेता व उपविजेता टीम को एसडीएम मूलचंद लूनिया, डीएसपी रामप्रताप विशनोई, पीएमओ सुरेशचंद कालानी तथा श्रीराम मंगलम हॉस्पिटल सुजानगढ़ के विजय मीना द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह का संचालन स्वास्थ्य जागरूकता मंच के सचिव राजेश गौड़ ने किया। कार्यक्रम में डॉ. महिपाल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अनुराग गोयल, कोषाध्यकक्ष राजवीर प्रजापत, गजानंद, पालीराम, योगेश जांगिड़, लेखुराम, अभिनव, अशोक कुमार सेनी, कमल सैनी, बार संघ के प्रदीप कठातला, हनुमान प्रजापत, कन्हैयालाल, राकेश जांगिड़, विकास शर्मा, गोवर्धन सिंह ने कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा