Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के 6 शहरों को 278 करोड़ की सौगात, सीवर, पानी और नए भवनों के प्रोजेक्ट मंजूर

हरियाणा के 6 शहरों को 278 करोड़ की सौगात, सीवर, पानी और नए भवनों के प्रोजेक्ट मंजूर

Haryana News : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 6 शहरों को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। इस राशि से इन शहरों की सीवर, पानी की समस्या का समाधान होगा और शहर की सुंदरता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई बैठक में सीवरेज, पानी से जुड़े हुए नौ प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट पर 278.1 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

सरकार ने इस प्रोजेक्ट रोहतक, अंबाला, जगाधरी, हिसार गुरुग्राम, पंचकूला के लिए मंजूर किए गए है। सरकार द्वारा घोषित इस राशि से इन शहरों में जल्द ही इन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा और लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसमें सरकार द्वारा सीवरेज की समस्या को खत्म करना व सीवरेज को पानी के शोधन के लिए संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके अलावा पेयजल के लिए भी नए प्रोजेक्ट मंजूर किए गए है।

इन शहरों में यह प्रोजेक्ट किए मंजूर

रोहतक : रोहतक में सीवर व्यवस्था को सही करने के लिए गांधी नगर से मुख्य झज्जर रोड तक 15.90 करोड़ रुपये और अन्य खराब सीवर लाइनों के सुधार पर 17.25 करोड़ रुपये खर्च रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसी तरह सिंहपुरा में 16 करोड़ व सुखपुरा चौक पर 15 करोड़ रुपये से सीवर लाइनें को ठीक किया जाएगा और इसके बाद सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान हो जाएगा।

अंबाला : हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के शहजादपुर में 48 करोड़ रुपये से नई सीवर लाइन तथा तीन एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

जगाधरी : हरियाणा सरकार ने जगाधरी शहर की सीवरेज की समस्या को खत्म करने के लिए नई परियोजना को मंजूरी दी है। जहां पर सीवर लाइन के साथ दूसरे काम के लिए 24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है।

हिसार : हरियाणा सरकार की बैठक में हिसार शहर के लिए 33.95 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इस राशि से 10 एमएलडी क्षमता का मल शोधन संयंत्र और पंपिंग केंद्र बनाया जाएगा।

गुरुग्राम : सीएम नायब सैनी ने गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा स्थित जलघर में 49.50 करोड़ रुपये से प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी साफ करने वाला स्वचालित संयंत्र और साफ पानी का भंडारण केंद्र बनेगा। इससे गुरुग्राम के नए सेक्टरों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

पंचकूला : सीएम नायब सैनी ने बैठक में पंचकूला में जनस्वास्थ्य विभाग को नए भवन की सौगात दी है। पंचकूला में जनस्वास्थ्य विभाग का नया भवन 58.50 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर जयपुर पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली