Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कल से शुरू होगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, इन राज्यों के यात्रियों का सफर होगा आसान, शेड्यूल हुआ जारी

कल से शुरू होगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, इन राज्यों के यात्रियों का सफर होगा आसान, शेड्यूल हुआ जारी

Vande Bharat special Train: रेलवे विभाग की ओर से कल 21 अक्टूबर को वंदे भारत स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। रेलवे ने ट्रेन बिहार, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के यात्रियों को दिवाली और छठ पूजा के त्योहार पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की बड़ी सौगात दी है। दिल्ली, बिहार और UP के यात्रियों के लिए 21 अक्टूबर से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी।

दिल्ली और पटना के बीच शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (vande Bharat special train) के शुरू होने से दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेषकर लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन यात्रियों का सफर आसन बनाने के साथ समय में भी बचत करेगी। आरा और बक्सर के यात्रियों का वंदे भारत स्पेशल ट्रेन दिल्ली का सफर आसान बना देगी।

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 6 रेलवे स्टेशन पर करेगी ठहराव

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच 6 रेलवे स्टेशनों पर ही ठहराव करेगी। यह ट्रेन दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज और कानपुर सहित कई जिलों के यात्रियों का सफर आसान बना देगी। इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार के आरा और बक्सर सहित यूपी के प्रयागराज और कानपुर यात्रियों का दिल्ली और पटना का सफर आसान हो जाएगा।

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन संख्या 02252 दिल्ली से कल 21 अक्टूबर को सुबह 8:35 बजे चलेगी। दिल्ली से चलकर यह ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन पर लगभग 11 घंटे का सफर तय कर कल 21 अक्टूबर को ही रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन प्रयागराज और कानपुर सहित 6 स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन कल से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन रहेगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दिल्ली से यूपी और बिहार के ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में विजयादशमी का भव्य आयोजन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा दशहरा मैदान