Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जोधपुर के 80 फुट रोड पर 15 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले में घायल संजय सोनी की मौत के बाद परिजनों ने MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा भीड़ और विरोध प्रदर्शन का दृश्य।
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर संजय सोनी के परिजनों और समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन।

जोधपुर। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र में कथित जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल संजय सोनी की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) की मोर्चरी के बाहर परिजनों और समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
80 फुट रोड पर हमले का आरोप:
परिजनों के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे जोधपुर के 80 फुट रोड स्थित पुरानी प्याऊ के पास संजय सोनी पर लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और हॉकी स्टिक से हमला किया गया था। हमले में संजय सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने 45 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। इस संबंध में 16 अक्टूबर को माता का थान थाने में एफआईआर संख्या 0243 दर्ज करवाई गई थी।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपी हेमंत दाधीच और मोहित दाधीच सहित अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही मामले में जांच के आधार पर हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ने और निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी उठाई गई है।
मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, न्याय मिलने तक कार्रवाई की मांग:
गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
- मनोज केशवानी (समाजसेवी) जोधपुर से दिनेश कुमार की फोटो दिनेश

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, जुहू में कार पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेवारी