Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के ये कच्चे कर्मचारी हुए पक्के, दिवाली से पहले मिला नियमित होने का बड़ा तोहफा

यह कच्चे कर्मचारी पिछले 30 से 35 साल से पक्का होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब नियमित होने का पत्र मिलते ही उनको खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हरियाणा के ये कच्चे कर्मचारी हुए पक्के
हरियाणा के ये कच्चे कर्मचारी हुए पक्के

Haryana employees permanent : हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन इसी बीच में कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही नियमित होने का तोहफा मिल गया है। हालांकि यह कच्चे कर्मचारी पिछले 30 से 35 साल से पक्का होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब नियमित होने का पत्र मिलते ही उनको खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दिवाली से पहले पानीपत जिले के डाहर शुगर मिल के दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को तोहफा मिला है। शुगर मिल मैनेजमेंट ने सरकार की पॉलिसी के तहत नियमित सीजनल किया है। इससे पहले वर्ष 2008 में कुछ कच्चे कर्मचारियों का पक्का किया था। इसके बाद से 37 कर्मचारी पिछले 30-35 वर्षों से शुगर मिल में अलग अलग पदों पर काम कर रहे हैं।

मिल के एमडी एवं एसडीएम इसयना नवदीप सिंह नैन व मिल मैनेजमेंट ने शनिवार को इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सीएओ कैलाश चंद्र, चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, एलए प्रवीन देशवाल, अधीक्षक जगबीर मलिक, एसपीके सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

सीनियरिटी के अनुसार किया नियमित

एमडी नवदीप सिंह नैन ने बताया कि शुगर मिल में 37 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिल मैनेजमेंट ने सरकार की पॉलिसी अनुसार सीनियरिटी के अनुसार नियमित किया है। नियमित होने पर इन कर्मचारियों ने ज्वांइन भी कर लिया है। एमडी ने बताया कि जो कर्मचारी अभी नियमित होने से रह गए हैं, उनको भी जैसे-जैसे पोस्ट खाली होगी परमानेंट किया जाएगा।

मिठाई बांट पटाखे छोड़कर मनाई खुशी

पक्के हुए कर्मचारियों में अजमेर, अनुप, धर्मबीर, ईश्वर, अनिल व सुनील आदि शामिल हैं। ये कर्मचारी शुगर मिल में गन्ना विभाग, मैन्युफैक्चरिंग, स्टोर व इंजीनियरिंग में काम करते हैं। शनिवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कर्मचारियों ने शुगर मिल प्रांगण में मिठाई बांटकर व पटाखे छोड़कर खुशी मनाई।

मिल कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि वीरेंद्र राणा, फूल कुमार, बिजेंद्र मलिक, महेंद्र, नफे सिंह, संजय व संदीप ने एमडी नवदीप सिंह नैन समेत मिल मैनेजमेंट का आभार जताते हुए कहा कि एमडी व मैनेजमेंट ने नियमित करके 37 परिवारों को दीवाली का तोहफा दिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग