Namo Bharat Corridor : दिल्ली एनसीआर में हरियाणा के 14 जिले शामिल किए गए है, लेकिन काफी जिलों में अब तक एनसीआर में मिलने का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब केंद्र सरकार के नए प्रोजेक्ट ने इन जिलों में रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। ऐसे में हरियाणा को जल्द ही दो नए नमो भारत कॉरिडोर की मंजूरी देने की तैयारी की जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा गाजियाबाद-जेवर और नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम कॉरिडोर को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन अब दूसरे कॉरिडोर को मंजूरी देने की तैयारी की जा रही है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की तरफ से जल्द ही दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ तक दो नए कॉरिडोर को मंजूरी देने की तैयारी की जा रही है।
इसके संकेत नमो भारत के इस कॉरिडोर के लॉन्च के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने दिए। हालांकि हरियाणा के दोनों ही प्रोजेक्ट मंत्री मनोहरलाल की पहली पंसद है, क्योंकि इसमें एक प्रोजेक्ट को उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत होने पर करनाल तक जा रहा है और यह प्रोजेक्ट उनकी लोकसभा करनाल तक जाएगा और पानीपत भी उनकी लोकसभा क्षेत्र में आता है।
ऐसे में इस प्रोजेक्ट को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसका पूरा प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। यहां तक कि दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत प्रोजेक्ट पर 17 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कारिडोर को बनाने के लिए भूमि की भी जांच हो चुकी है। ऐसे में अब केवल मंजूरी का इंतजार है।
अब दो नए कॉरिडोर को और मंजूरी मिलने की उम्मीद
कॉर्पोरेशन के मुताबिक, नमो भारत के दो और नए कॉरिडोर दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ को भी जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं दो अन्य कॉरिडोर गाजियाबाद-जेवर और नोएडा-फरीदाबाद-गुड़गांव डीपीआर के चरण में हैं।


