Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कर्मचारियों के डीए को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी, दिवाली पर लाखों कर्मचारियों का मिलेगा तोहफा

वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह डीए भुगतान के बारे में चर्चा की जा चुकी है। जहां पर डीए का फाइनल निर्धारण के लिए फाइल को मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है। इसी सप्ताह में मुख्यमंत्री डीए को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है।

कर्मचारियों के डीए को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी
कर्मचारियों के डीए को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी

DA Hike Update : त्योहारी सीजन नजदीक आते ही कर्मचारी व पेंशनभोगियों डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे है। जहां केंद्र सरकार द्वारा अभी तक डीए की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई राज्यों द्वारा डीए बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। इसी बीच में हिमाचल सरकार द्वारा कर्मचारियों की डीए को बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है।

हिमाचल के प्रधान सचिव देवेश कुमार की वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले सप्ताह डीए भुगतान के बारे में चर्चा की जा चुकी है। जहां पर डीए का फाइनल निर्धारण के लिए फाइल को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेजा जा चुका है। इसी सप्ताह में मुख्यमंत्री डीए को लेकर बड़ा फैसला ले सकते है।

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय के बाद कर्मचारियों के डीए को 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री द्वारा अंतिम फैसला लेना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों के 5 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं।

210 से 350 करोड़ का पड़ेगा असर

हिमाचल वित्त मंत्रालय द्वारा डीए की पूरी रुपरेखा तैयार करके मुख्यमंत्री के पास भेजी जा चुकी है। इसमें बताया गया है कि कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत या पांच प्रतिशत बढ़ाने पर कितने बजट की जरूरत पड़ेगी, उसका पूरा खाका तैयार करके भेजा गया है।

सरकार कर्मचारियों को 3 फीसद डीए देती है, तो राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 210 से 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अगर 5 फीसद डीए की घोषणा की जाती है, तो यह वित्तीय भार बढ़कर करीब 350 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष हो जाएगा। ऐसे में हिमाचल को साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है।

अब तक 14 फीसदी डीए दे चुकी है हिमाचल सरकार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अब तक कर्मचारियों के डीए में काफी बढ़ोतरी कर चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जब हिमाचल की दिसंबर 2022 में सत्ता संभाली तो उस समय 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता था। इसके बाद सुक्खू सरकार ने अप्रैल 2023 पर तीन फीसदी डीए की घोषणा की।

इससे आंकड़ा 34 फीसदी हुआ। वर्ष 2024 में 4 फीसदी की किस्त देकर इसे 38 फीसदी पर पहुंचा था। वर्ष 2025 में दिवाली पर 3 फीसदी और अन्य समायोजनों के साथ यह वर्तमान में 45 फीसदी पर पहुंच चुका है। इस प्रकार वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में अब तक कुल 14 फीसदी डीए जारी कर चुकी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग