Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, जुहू में कार पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेवारी

बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला
बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला

Breaking News : बॉलीवुड एक्टर जेकी श्राफ के बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करने का मामला सामने आया है। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा पार्क के पास पहुंचे तो इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के चालक और वहां से निकल रहे एक आटो चालक घायल हो गया। हालांकि इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। बाद में घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि पुलिस ने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। टाइगर श्राफ की गाड़ी पर हमला करने की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से ली है

बाइक सवारों ने टाइगर को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा पार्क के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस घटना में उनकी कार को चला रहे ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक फैन के भी घायल होने की खबर है।

इस फायरिंग में घटनास्थल पर मौजूद एक ऑटो वाले को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग का पता चलते ही मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से फायरिंग करने वालों का पता लगाने में लगी हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेवारी

टाइगर श्राफ की गाड़ी पर हमला करने की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से ली है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गैंगस्टर अनिल पंडित ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जिम्मेवारी ली है। उसने पोस्ट में लिखा कि जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया। इसमें आगे लिखा है कि जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा। वेट एंड वॉच। वहीं अनिल पंडित द्वारा यह भी कहा गया है कि कुछ दूसरे ग्रुप के कुत्ते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं, इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग