Post Office Employee Bonus: त्यौहारी सीजन में केंद्र सरकार ने रेलवे के बाद अब डाक विभाग के कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के द्वारा डाक कर्मचारियों को परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस का ऐलान किया गया है। डाक विभाग के कर्मचारियों को 60 दिन हो यानी की 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा।
सरकार के द्वारा ग्रुप सी, ग्रुप बी और एमटीएस कर्मचारियों को 2 महीने के सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया गया है। बोनस की गणना उनके TRCA और महंगाई भत्ते के आधार पर किया जाएगा। इसमें भी अधिकतम ₹7000 की सीमा रहेगी।
कितना मिलेगा बोनस
आपको बता दे बोनस की गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा 7000 रुपए प्रति महीने तय की गई है इसका मतलब है कि यदि किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹7000 है तो बोनस 13816 रुपए कर्मचारियों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
आपको बता दे की बोनस केवल फुल टाइम कर्मचारियों को मिलेगा पार्ट टाइम कम करने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा। यदि किसी कर्मचारी ने बीच में नौकरी छोड़ दिया है तो उसे बोनस भी उतने महीने का ही दिया जाएगा जितने महीने उसने काम किया है। यदि किसी कर्मचारी ने इस्तीफा दिया है या दूसरी विभाग में जिसका ट्रांसफर हो गया है उन्हें भी उनके काम किए गए दोनों के हिसाब से ही बोनस के पैसा दिया जाएगा।
रेलवे के कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने की थी घोषणा
आपको बता दे की रेलवे के कर्मचारियों के लिए भी बोनस की घोषणा कर दी गई है। दिवाली से पहले रेलवे के कर्मचारियों के अकाउंट भी बोनस के पैसों से फुल होने वाला है। और अब दांत कर्मचारियों के लिए भी सरकार के द्वारा बोनस का ऐलान कर दिया गया है।


