Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

असि. प्रोफेसर डाॅ. शमशाद बने राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सदस्य

असि. प्रोफेसर डाॅ. शमशाद बने राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के सदस्य

चूरू। हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के 2022 मे घोषित परिणामों में राजस्थान टॉपर व गवर्नमेंट पी जी कॉलेज बाराँ मे कार्यरत असि. प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली को उनके साहित्य में विशिष्ट योगदान को देखते हुए राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर (राजस्थान सरकार) का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने अकादमी अध्यक्ष और राजस्थानी साहित्य को मुल्क भर मे पहचान दिलाने वाले डाॅ. दुलाराम सहारण का आभार व्यक्त किया। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर से ज़ारी आदेश मे डाॅ अली को संस्था मान्यता व संबद्धता समिति मे बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। विदित हो कि चूरु निवासी डॉ. शमशाद अली उर्दू के जाने-माने स्कॉलर हैं। और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में शिरकत कर चूरू का नाम रोशन कर चुके हैं। डॉ अली को डॉ जाकिर हुसैन अंतरराष्ट्रीय उर्दू डे अवार्ड, मुंशी प्रेमचंद अवार्ड नई दिल्ली और मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड जैसे कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। जिला प्रशासन चूरु भी कई बार राष्ट्रीय पर्वों पर उल्लेखनीय कार्यों के लिए आपका सम्मान कर चुका है। डाॅ.अली को साहित्य अकादमी उदयपुर का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा