Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते जोधपुर सहित तीन ट्रेनों में हुआ बदलाव

रेलवे विभाग द्वारा बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते तीन रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा जारी की सूचना के अनुसार 17 से 19 अक्टूबर तक बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा।

TRAIN ROUTE DIVERT UPDATE
TRAIN ROUTE DIVERT UPDATE

Indian Railway: रेलवे विभाग द्वारा बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते तीन रेल सेवाओं का मार्ग परिवर्तन किया गया है। रेलवे द्वारा जारी की सूचना के अनुसार 17 से 19 अक्टूबर तक बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान आपको सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए यात्रा करने से पहले रेलवे द्वारा जारी की सूचना को अवश्य देख लें। मॉडलिंग कार्य के दौरान रूट चेंज होने पर बीना रेलवे स्टेशन से भोपाल जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार अगले तीन दिन तीन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

भोपाल-जोधपुर ट्रेन सहित इन गाड़ियों के रूट हुए डाइवर्ट

रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर का अगले तीन दिन के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-रुठियाई के रास्ते सफर तय करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 20482, तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी का आज 17 अक्टूबर को मार्ग परिवर्तन रहेगा। इस ट्रेन का आज भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर मार्ग से संचालन किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल भी आज से 19 अक्टूबर तक डाइवर्ट रूट पर चलेगी। इस ट्रेन का रुठियाई-मक्सी-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के रास्ते संचालन किया जाएगा। ट्रेन यात्रा की अधिक जानकारी के लिए रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी सूचना को भी देख सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर: संजय सोनी की मौत के बाद MGH मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग