Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में बनेंगे मल्टी स्टोरी फ्लैट, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी योजना को हरी झंडी

राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल द्वारा आज जयपुर शहर को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री ने शहर में बनने जा रहे 146 मल्टी स्टोरी फ्लैट्स की योजना को आज हरी झंडी दे दी है। सरकार की इस योजना के तहत जयपुर शहर के प्रताप नगर, सेक्टर 28 में मल्टी स्टोरी फ्लैट बनाए जाएंगे।

GOVERNMENT FLATS SCHEME JAIPUR
GOVERNMENT FLATS SCHEME JAIPUR

Jaipur News: राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल द्वारा आज जयपुर शहर को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री ने शहर में बनने जा रहे 146 मल्टी स्टोरी फ्लैट्स की योजना को आज हरी झंडी दे दी है। सरकार की इस योजना के तहत जयपुर शहर के प्रताप नगर, सेक्टर 28 में मल्टी स्टोरी फ्लैट बनाए जाएंगे। मल्टी स्टोरी फ्लैट की योजना के तहत 14 मंजिला इमारत में 146 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस योजना के अनुसार फ्लैटों की अनुमानित कीमत को दो हिस्सों में रखा गया है। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत बनने जा रहे फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपए और 74 लाख रुपए रखी गई है। फ्लैट्स खरीदने वालो से लगभग ढाई साल में किश्तों में पूरा पैसा लिया जाएगा। सरकार की इस योजना से सैकड़ो लोगों का खुद के मकान का सपना पूरा होगा।

जगतपुरा इंदिरा नगर में पत्रकारों के लिए बनेंगे फ्लैट्स

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज पत्रकारों को बड़ी सौगात से नवाजा है। जयपुर शहर के जगतपुरा इंदिरा नगर में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नए फ्लैट्स बनाने की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार जयपुर शहर के जगतपुरा इंदिरा नगर में पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार 174 फ्लैट्स का निर्माण करेगी। इस योजना के तहत फ्लैट्स का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। यह जानकारी UDH मंत्री जाबर सिंह खर्रा ने दी। इसके अलावा भजनलाल सरकार द्वारा आज अजमेर के पास किशनगढ़ में 90 स्वतंत्र आवास बनाने की योजना को भी हरी झंडी दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज देर रात मल्टी स्टोरी फ्लैट्स की योजना को लांच किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना में आज आवेदन हुए शुरू, जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकान का होगा आवंटन