Haryana News: त्यौहारी सीजन के बीच चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। सरकारी विभाग, बोर्ड निगम और स्वायत्त संस्थाओं में स्थाई और अस्थाई आधार पर लगे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को हरियाणा सरकार के द्वारा दिवाली से पहले ₹15000 ब्याज मुक्त एडवांस दिया जाएगा। 14 अक्टूबर तक इसके लिए आवेदन की लास्ट सीमा रखी गई है और 30 अक्टूबर 2026 तक राशि वितरित की जाएगी।
हालांकि इस योजना का लाभ केवल उनके कर्मचारियों को ही मिलेगा जो अगले 10 महीने तक सेवा में बने रहेंगे। DDO के द्वारा एडवांस दिया जाएगा। अस्थाई कर्मचारियों को किसी स्थाई राज्य सरकारी कर्मचारी की जमानत भी देनी होगी।
10 किस्तों में वापस ली जाएगी राशि
सामने जानकारी के अनुसार यह राशि 10 किस्तों में वापस ली जाएगी। पति-पत्नी अगर दोनों सरकारी कर्मचारी है तो केवल एक को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। आपको बता दे कार्यभारित्र, आस्मिक वेतन भोगी, दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारियों को एडवांस नहीं दिया जाएगा।
अगर किसी कर्मचारी के ऊपर कोई मामला चल रहा है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हरियाणा सरकार ने स्पष्ट रूप से कहां है कि यदि राशि का गलत उपयोग होता है तो अवसर जिम्मेदार होंगे। अगर कोई राशि का दुरुपयोग करता है तो 10% दंडात्मक ब्याज वसूला जाएगा। अगर आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई करें वरना इस योजना का लाभ बाद में नहीं मिलेगा।
हरियाणा सरकार की फैसले से हरियाणा के लाखों चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को फायदा होगा। वह अपने परिवार के साथ अच्छे से त्योहार मना पाएंगे हालांकि इसके लिए समय पर आवेदन देना पड़ेगा क्योंकि समय सीमा पर होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


