Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Railway Mega Plan : दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी कंफर्म टिकट, 3.40 लाख ट्रेन फेरे और 8454 स्पेशल सेवाएं होंगी संचालित

एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक करीब 3.40 लाख नियमित ट्रेन फेरे संचालित करने की योजना बनाई है। रेलवे 8454 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा की जा चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 3.30 लाख नियमित फेरे संचालित हुए थे। इस बार 16 हजार से अधिक अतिरिक्त नियमित फेरे निर्धारित किए गए हैं।

Railway Mega Plan : दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी कंफर्म टिकट, 3.40 लाख ट्रेन फेरे और 8454 स्पेशल सेवाएं होंगी संचालित

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा देशभर में मेगा प्लान तैयार किया है। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले रुट पर रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, ताकि दीवाली व छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं हो। एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक करीब 3.40 लाख नियमित ट्रेन फेरे संचालित करने की योजना बनाई है। रेलवे 8454 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा की जा चुकी है।

पिछले साल इसी अवधि में करीब 3.30 लाख नियमित फेरे संचालित हुए थे। इस बार 16 हजार से अधिक अतिरिक्त नियमित फेरे निर्धारित किए गए हैं। रेलवे विभाग का प्रयास है कि यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके और उनको परेशानी नहीं हो।

यूपी, बिहार व बंगाल में सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन

रेलवे विभाग की प्लान के अनुसार सबसे ज्यादा ट्रेनों का संचालन यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल में किया जाएगा। इसके लिए रेलवे विभाग ने ट्रेनों के फेरों को निर्धारित किया है। उत्तर प्रदेश में 37 हजार से अधिक, बिहार में 31 हजार से अधिक और पश्चिम बंगाल में 27 हजार से ज्यादा नियमित ट्रेन फेरे संचालित किए जाएंगे। विशेष सेवाओं में बिहार के लिए 2057 और उत्तर प्रदेश के लिए 1056 फेरे अधिसूचित किए गए हैं। दिल्ली से भी बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।

वेटिंग लिस्ट बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी

रेलवे विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन फिर भी वेटिंग लिस्ट कम नहीं हो रही है। दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल जाने वाली ट्रेनों में अभी से कई दिनों के आगे की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

412 अतिरिक्त कोच से बढ़ेगी क्षमता

यात्रियों को अधिक जगह उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों में 412 अतिरिक्त कोच जोड़ने की जानकारी दी है। इनमें 75 सामान्य श्रेणी के कोच हैं। दिल्ली व बिहार के बीच यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए 16 कोच वाली वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन की भी घोषणा की गई है। यह अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा ठहरेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना में आज आवेदन हुए शुरू, जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकान का होगा आवंटन