Baran News: आईएएस शिवेंद्र प्रताप अब राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित बांरा जिले जिम्मेदारी संभालते हुई नजर आएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई तबादला लिस्ट के अनुसार आईएएस शिवेंद्र की बांरा जिले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बारां के पद पर पोस्टिंग हुई है। बता दें कि कार्मिक विभाग द्वारा बीते शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इनमें छह RAS पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा एपीओ चल रहे IAS शिवेंद्र प्रताप के अलावा भंवर लाल जनागल को सीईओ जिला परिषद डूंगरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनील कुमार झिंगोनिया संभालेंगे हिंडोली के एसडीओ की जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई तबादला लिस्ट के अनुसार हिंडोली को नया एसडीओ मिल गया है। हिंडोली में उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी अब सुनील कुमार जिंगोनिया संभालेंगे। इसके अलावा बड़गूजर को धौलपुर जिले में उपखंड अधिकारी बसेड़ी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। हेमंत कुमार को उपखंड अधिकारी रावतभाटा, अजय कुमार आर्य को अति. जिला कलेक्टर बारां, रामचंद्र को सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण और मांगीलाल को उपखंड अधिकारी वैर की जिम्मेदारी दी गई है।


