Jaipur News: जयपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह दिवाली खास रहने वाली है। जयपुर डिस्कॉम द्वारा इस बार दिवाली पर कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को टैरिफ की दरों में छूट देने की बड़ी घोषणा की है। जयपुर डिस्कॉम की घोषणा के बाद दीपावली पर जयपुर के बाजारों की सजावटी रोशनी पर बिजली का खर्च इस बार दिवाली पर कम होगा। बता दें कि जयपुर डिस्कॉम ने बाजारों की सजावट के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शनों पर लगने वाला डेढ़ गुना टैरिफ को खत्म कर दिया है। अब जयपुर शहर के व्यापारिक संगठनों को सामान्य कॉमर्शियल श्रेणी की दरों पर बिजली मिलेगी।
जयपुर डिस्कॉम ने कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी 33% छूट की सौगात
जयपुर शहर में कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को जयपुर डिस्कॉम ने इस बार दिवाली पर टैरिफ दर में 33% छूट की सौगात दी है। जयपुर डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोगरा की मंजूरी के बाद ऊर्जा शुल्क में 33.33% की छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि अब तक दीपावली पर बाजारों की सजावट के लिए अस्थायी कनेक्शन लेने पर सामान्य दर से 50% अधिक टैरिफ देना पड़ता था। पिछले दिनों जयपुर व्यापार महासंघ ने अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ रियायती बिजली की मांग उठाई थी। राहत मिलने पर जयपुर व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज लुहाड़िया सहित सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिस्कॉम प्रशासन का आभार जताया है।
200 से ज्यादा बाजारों में सजावट की चल रही है तैयारी
जयपुर शहर में इस बार दिवाली पर 200 से ज्यादा बाजारों में सजावट की तैयारी चल रही है। ऐसे में जयपुर डिस्कॉम द्वारा बिजली के टैरिफ घर में छूट की घोषणा के बाद कमर्शियल उपभोक्ता में खुशी की लहर देखी गई है। बता दें कि इस बार शहर के 200 से अधिक बाजारों में सजावट के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शनों के आवेदन किए गए हैं। पिछले साल करीब 75 अस्थायी कनेक्शन लिए गए थे। वहीं है। टैरिफ में राहत के बाद अब जयपुर डिस्कॉम के सामने समय पर कनेक्शन जारी करना बड़ी चुनौती होगी।


