Jaipur News: जयपुर शहर में प्रशासन ने दीपावली पर त्योहारी और पयर्टन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर वन-वे अस्थाई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तिवारी सीजन के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु पुलिस शहर के 20 से ज्यादा मुख्य मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। त्योहारी सीजन में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी, एसीपी और टीआई अपने क्षेत्र में विजिट कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी, एसीपी और टीआई अपने-अपने क्षेत्र यातायात डायवर्ट करने की देखेंगे स्थिति
डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि शहर में दिवाली के त्योहार पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाने और यातायात डायवर्ट करने की स्थिति पर एडिशनल डीसीपी, एसीपी और टीआई अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखेंगे। यातायात पुलिस के एडिशनल डीसीपी, एसीपी और टीआई वन-वे होने वाले मार्गों के यातायात को डायवर्ट करने के लिए समानांतर मागों की स्थिति देखेंगे और उन सभी मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाएंगे।
पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार हुआ लोग लॉन्ग वीकेंड प्लान
डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि हमने पर्यटकों की सुविधा के लिए हाल में लॉन्ग वीकेंड प्लान तैयार किया था। इसके तहत बड़ी चौपड़ से आमेर तक के मार्ग में कई परिर्वतन जैसे वन-वे और डायवर्जन किए हैं। स्थानीय व्यापारियों से फीडबैक लेने के बाद इसे आगे भी वीकेंड पर लागू कर रहे हैं। साथ ही दीपावली प्लान भी तैयार किया जा रहा है। प्रथम फेज में 20 ऐसे में बड़े मार्ग हैं, जहां बदलाव किया जाएगा।
दिल्ली रोड से आने वाले बड़े वाहन चंदवाजी कट से होंगे डायवर्ट
डीसीपी ट्रैफिक नायक नूनावत ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार पर दिल्ली रोड से आने वाले बड़े वाहन चंदवाजी कट से डायवर्ट करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ बाजारों में ग्राहकों की सुरक्षा और मनचलों पर निगरानी के लिए अधिकारियों को फील्ड में विजिबलिटी बढ़ने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के सीजन में पुलिस अधिकारी बाजारों में निगरानी करेंगे।


