Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सद्भाव लेकर कांग्रेस पहुंच रही घर-घर: मेघवाल  

सद्भाव लेकर कांग्रेस पहुंच रही घर-घर: मेघवाल  


हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत किया जनसंपर्क
सुजानगढ़ (नि.सं.)। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए विधायक मनोज मेघवाल ने सभापति निलोफर गौरी, उप सभापति अमित मारोठिया व कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिया चैक और धिंगानिया बास के वार्ड न. 11, 19 व 18 में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक मनोज मेघवाल ने कहा गली मोहल्ले देश का धरातल हैं और यहां पर जनता आपस मंें मिल जुलकर रहती है। जबकि नफरत की राजनीति का अंत करने के लिए हम लोग राहुल गांधी का संदेश लोगों को बांट रहे हैं। इसी प्रकार राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं का फायदा लेने से वंचित न रहे। दूसरी ओर सभापति निलोफर गौरी ने विधायक को साफा पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया। अनेकों जगहों पर विधायक मनोज मेघवाल का माल्यार्पण कर लोगों ने स्वागत किया। पुलिया चैक, धिंगानिया बास के वार्डों से निकले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में लोगों से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, पूर्व सभापति सिकंदर अली खिलजी, युनूस खान हाशमखानी, मोहम्मद ईदरीश गौरी, राजकुमार इंदोरिया, फारूक भूट्टा, राजेंद्र बैदी, लियाकत अली, पार्षद शगूफ्ता बहलीम, रफीक खिची, आवेश राव, पार्षद मुकुल मिश्रा, बजरंग सेन, शकूर राईन, सलीम बहलीम, साजिद पंवार, आरिफ खिलजी, उस्मान अगवान, ईकबाल खां एदलखानी, असलम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्तागण साथ में मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा