Haryana Roadways: हरियाणा का सड़कों पर दौड़ता जहाज कही जाने हरियाणा रोडवेज बस प्रदेश के गुरुग्राम और हिसार सहित 6 जिलों का राजस्थान प्रदेश के गंगानगर और हनुमानगढ़ शहर का सफर आसान बनाएगी। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई सुपरफास्ट बस सेवा से प्रदेश के गुरुग्राम झज्जर, हांसी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के यात्रियों का राजस्थान का सफर आसान होगा। यह बस गुरुग्राम से चलकर वाया नजफगढ़, फारूखनगर, झज्जर, बेरी, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और ऐलनाबाद के रास्ते हनुमानगढ़ होते हुए गंगानगर पहुंचेगी। इस बस से राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के बस यात्रियों का हरियाणा और दिल्ली का सफर भी आसान होगा।
गुरुग्राम से गंगानगर के बीच इस प्रकार रहेगी समय-सारणी
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा गुरुग्राम और गंगानगर के बीच शुरू की गई सुपरफास्ट हरियाणा रोडवेज बस गंगानगर के लिए बहादुरगढ़ से सुबह 4:50 बजे चलकर 6:25 के आसपास गुरुग्राम पहुंचेगी। गुरुग्राम से यह बस सुबह 6:30 बजे गंगानगर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह झज्जर सुबह 7:50 बजे, हिसार सुबह 11:20 बजे, सिरसा दोपहर 2 बजे ऐलनाबाद से दोपहर 3:20 पर चलकर हनुमानगढ़ होते हुए गंगानगर पहुंचेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
हरियाणा राज्य परिवहन श्रीगंगानगर-गुरुग्राम-बहादुरगढ़ सुपरफास्ट बस गंगानगर से गुरुग्राम के लिए सुबह 4:50 पर रवाना होगी। इसके बाद यह बस हनुमानगढ़ टाउन से सुबह 7:30 बजे, सिरसा से सुबह 9:10, फतेहाबाद से सुबह 10:00 बजे, हिसार से सुबह 10:45 और झज्जर से दोपहर 1:30 बजे चलकर गुरुग्राम दोपहर 2:50 के आसपास पहुंचेगी। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई इस सुपरफास्ट बस से राजस्थान प्रदेश के गंगानगर हनुमानगढ़ सहित हरियाणा के भी कई जिलों के बस यात्री लाभ उठा सकेंगे।


