Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया टेंडर के लिए 9 को खुलेगा पोर्टल

गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया टेंडर के लिए 9 को खुलेगा पोर्टल

Gurugram Metro: गुरुग्राम के भयंकर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने का समय अब नजदीक आ गया है। क्योंकि यहां पर दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 9 नवंबर को टेंडर पोर्टल खुलने जा रहा है।

दरअसल गुरुग्राम की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है। विशेषकर पीक ऑवर में तो यहां बहुत लंबा जाम रहता है। ऐसे में गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। फिलहाल नए गुरुग्राम में तो मेट्रो की पहुंच है, लेकिन पुराना शहर इससे अछूता है। इस परियोजना के तहत पुराने गुरुग्राम को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

पुराने गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने के लिए परियोजना का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है। इसमें अब काफी तेजी आई है। क्योंकि यह परियोजना गुरुग्राम शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। ऐसे में इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।

मेट्रो का निर्माण का कार्य 2 चरणों में

गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (GMRCL) कार्य कर रहा है। कॉरपोरेशन ने इस कार्य को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक पहले ही ट्रैक बिछाया जा रहा है। इस रूट के निर्माण का 30 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। इसके बाद अब दूसरे चरण का काम होना है।

इसके के तहत सेक्टर-9 से पुराने गुरुग्राम के कई प्रमुख हिस्सों को जोड़ा जाएगा। यह मेट्रो सेवा वापस साइबर सिटी तक जाएगी। ऐसे में पुराने गुरुग्राम का जुड़ाव नए शहर के साथ-साथ सीधे तौर पर दिल्ली से भी जुड़ जाएगी। लोगों को बेहतर सुविधा मिलने पर सड़कों से वाहनों को दबाव कम होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव